Numerology: पैसों से पैसा बनाना जानते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग

Updated:
विज्ञापन
Date Birth personality

Date Birth personality (ai image)

Numerology: आज हम आपको इस आर्टिकल में एक खास मूलांक के बारे में बताने जा रहें है, जो मेहनत और बुद्धि के दम ओर खूब धन-दौलत कमाते हैं.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में घटित होने वाली अनेक घटनाओं की जड़, जन्मांक में छिपी होती है. हर अंक के पीछे एक विशेष ऊर्जा होता है, जो व्यक्ति के व्यवहार, सोच और भविष्य को प्रभावित करता है. किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर मूलांक निकाला जाता है, जो व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है. मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 के बीच होती हैं. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में एक खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने जीवन में खूब धन और दौलत कमाते हैं. 

ये हैं मूलांक और जन्मतिथि 

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 5, 14, 23 और 31 को हुआ है, उनका मूलांक 5 निकलता है. मूलांक 5 के लोगों का ग्रह स्वामी बुध होता है. 

मूलांक 5 के लोग कैसे होते हैं? 

  • मूलांक 5 के लोग बहुत बुद्धिमान और आकर्षक होते हैं. इन लोगों को किसी भी काम में बहुत जल्दी सफलता मिलती हैं. ये जीवन की हर परीक्षा में सफल होते हैं और इन्हें धन, वैभव और समृद्धि का भरपूर आशीर्वाद मिलता है. 

यह भी पढ़ें- मदद के समय अकेला छोड़ देते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग

  • मूलांक 5 के लोग बिजनेस माइंडडेड होते है. इसके अलावा, इन पर माता लक्ष्मी की खास कृपा होती है. ये लोग जिस जगह पैसा इन्वेस्ट करते हैं, रिटर्न में अच्छा खास मुनाफा हासिल करते हैं. ये लोग पैसों से पैसा बनाने में भरोसा रखते हैं. ये लोग फिजूलखर्ची नहीं होते हैं, सिर्फ जरूरत की चीजों में ही पैसा खर्च करते हैं.
  • मूलांक 5 के लोग जिद्दी होने के साथ छोटी-छोटी बातों पर भी जल्दी गुस्सा हो जाते हैं.
  • मूलांक 5 के लोग चालाक और चतुर होते हैं. ये किसी की बातों में जल्दी नहीं आते हैं. इनको अपने हिसाब से काम और जीवन जीना पसंद होता है. 

यह भी पढ़ें- Numerology: टीचर बनते हैं इस मूलांक में जन्मे बच्चे, हर विषय में हासिल होती है महारत

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola