Numerology: तेज दिमाग के साथ कम्युनिकेशन स्किल में भी माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, टीचिंग और बैंकिंग में चमकता है करियर

Updated:
विज्ञापन
Numerology: तेज दिमाग के साथ कम्युनिकेशन स्किल में भी माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, टीचिंग और बैंकिंग में चमकता है करियर

Numerology: अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे तारीखों का जिक्र मिलता है जिनमें पैदा होने वालों का दिमाग काफी ज्यादा तेज होता है. इन लोगों में गजब की कम्युनिकेशन स्किल्स होती हैं जिसके दम पर ये लोग अलग-अलग क्षेत्रों में खूब नाम कमाते हैं.

विज्ञापन

Numerology: हमारा स्वभाव काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि हमारा जन्म किस दिन या किस तारीख को हुआ है. आसान शब्दों में कहें तो हम किस तारीख को जन्मे हैं या हमारा मूलांक क्या है, इसका हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें जन्म लेने वाले लोग तेज और शार्प दिमाग के होते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों में बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल होती है, जिसके दम पर ये किसी पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ सकते हैं. इसके अलावा, इस मूलांक में जन्म लेने वाले लोग टीचिंग, बैंकिंग और लॉ जैसे क्षेत्रों में विशेष सफलता हासिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस खास मूलांक और इससे जुड़ी सभी अहम बातें विस्तार से.

किस मूलांक के लोग होते हैं सबसे बुद्धिमान

आज हम आपको जिस खास मूलांक के बारे में बता रहे हैं, वह है मूलांक 3. अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है. अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस व्यक्ति का यह मूलांक होता है, वह जन्म से ही तेज दिमाग का होता है. इस मूलांक का ग्रह स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं, जिसकी वजह से ऐसे लोग काफी ज्ञानी, सुलझे हुए और सौभाग्यशाली होते हैं. ये लोग स्वभाव से ही समस्याओं का समाधान खोजने वाले होते हैं, जिस कारण इनके सामने चाहे कितनी भी बड़ी परेशानी क्यों न आ जाए, ये घबराते नहीं हैं. तेज दिमाग और सूझबूझ का इस्तेमाल कर ये लोग किसी भी मुश्किल हालात से आसानी से बाहर निकलने की क्षमता रखते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: दुनिया पर राज करने की चाहत रखते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, निडर स्वभाव और तेज दिमाग से हासिल करते हैं हर मंजिल

कम्युनिकेशन स्किल्स में होते हैं माहिर

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 के जो लोग होते हैं उनमें दूसरों से बात करने की जबरदस्त कला होती है. ये लोग इतने गजब के होते हैं कि सिर्फ अपनी बातों से ही दूसरों के जीवन में काफी गहरा प्रभाव डाल सकते हैं. समाज में ये लोग जहां भी जाएं इन्हें सम्मान और इज्जत की कमी नहीं होती है. स्वभाव से ये लोग इतने ज्यादा अच्छे होते हैं कि हर कोई इनसे दोस्ती करना चाहता है.

किन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 के जो लोग होते हैं वे करियर के मामले में भी काफी सफल और समृद्ध होते हैं. इस मूलांक में जन्म लेने वाले लोग अक्सर टीचिंग, बैंकिंग, लॉ और लेखक के रूप में काफी नाम कमा सकते हैं. इसके अलावा इनपर बृहस्पति की कृपा होने की वजह से इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की कमी से जूझना नहीं पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी! पैसा, शोहरत और सुख-सुविधाएं खुद चलकर आती हैं इनके पास

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola