Numerology: राजसी ठाठ और लीडरशिप वाली सोच रखते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, शौक से जीते हैं लाइफ

Updated:
विज्ञापन
numerology

numerology (ai image)

Numerology: आज हम आपको इस आर्टिकल जन्मतिथि के आधार पर कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहें, जो अपने लाइफ में बहुत ऐशो आराम से रहते हैं. चलिए जानते हैं उनका मूलांक, जन्मतिथि और जीवन के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि सिर्फ एक तारीख नहीं होती, बल्कि इसमें उनके व्यक्तित्व, स्वभाव और भाग्य के कई संकेत छिपे होते हैं. अंक शास्त्र में सबसे पहले व्यक्ति के जन्मतिथि से उनका मूलांक निकाला जाता है. मूलांक वह अंक होता है जो जन्म तारीख के अंकों को जोड़ने से प्राप्त होता है. साथ ही इसका संबंध एक विशेष ग्रह से होता है. मूलांक से ये जाना जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा है, वह सोच में कैसा है, और वे जीवन में क्या हासिल कर सकता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहें है, जो अपने जीवन में ऐशो आराम से रहते हैं. 

ये है मूलांक 

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है, जो इन्हें नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करता है. इसी कारण इस मूलांक के लोगों राजा के समान माना जाता है. 

यह भी पढ़ें- Numerology: राम-लखन की यारी जितना बेजोड़ होता है इस तारीख में जन्मे लोगों का रिश्ता 

मूलांक 1 का स्वभाव 

मूलांक 1 के लोग बहुत साहसी और निडर स्वभाव के होते हैं. ये लोग कभी निर्णय लेने में घबराते नहीं हैं. इनको इसके तेज दिमाग और क्रिएटिव सोच के लिए बहुत पसंद किया जाता है. 

मूलांक 1 के लोगों का रिश्ता 

मूलांक 1 के लोगों अपने रिश्तो में गहराई से जोर देते हैं. ये हर किसी के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. इनकी हर बातों को लोग मानना पसंद करते हैं, क्योंकि इनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता अच्छी और प्रभावशाली होती हैं. 

मूलांक 1 के लोगों का जीवन 

मूलांक 1 के लोग किस्मत से बहुत धनी होते हैं, इनके अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होती हैं. ये अपने शौक और करियर के लिए मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं. इसके अलावा, ये अपने मेहनत और बुद्धि के दम पर बहुत ऐशोआराम से जीवन जीते हैं. 

यह भी पढ़ें- Numerology: बेईमानी और चालाकी करने से दूर रहते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, मदद के लिए हमेशा रहते हैं आगे 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola