ePaper

Numerology: इस मूलांक की महिलाएं बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें कैसे

Updated at : 25 Jul 2025 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Numerology: इस मूलांक की महिलाएं  बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें कैसे

Numerology: .जानिए कौन से मूलांक वाली महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी सुंदर और अपने पति के लिये बनती है बेहद लकी.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष की दुनिया हमेशा से ही इंसान के व्यक्तित्व, भविष्य और यहां तक कि उसकी शारीरिक विशेषताओं के रहस्यों को उजागर करती रही है.ऐसा माना जाता है कि जन्म की तारीख से जुड़ा मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और खूबियों को दर्शाता है. खासकर महिलाओं में कुछ ऐसे मूलांक होते हैं जिनमें अप्सरा जैसी खूबसूरती और आकर्षण पाया जाता है और वह आपकी किस्मत भी बदल सकती हैं.तो चलिये जानते हैं आखिरकार वह कौन सा मूलांक है जिस मूलांक की महिलाएं बला की खूबसूरत होती है.

मूलांक 6 पर ‘शुक्र’ का जादू

अगर आपका जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 है. इस मूलांक की मालिक शुक्र ग्रह है जिसे खूबसूरती, प्यार और कला का देवता माना जाता है. इसी वजह से इस मूलांक वाली महिलाएं कुदरती तौर पर बहुत सुंदर और आकर्षक होती हैं. इनकी त्वचा में चमक, आंखों में गहराई और मुस्कान में एक खास जादू होता है. ये फैशनेबल भी होती हैं और अपने पहनावे से किसी को भी मोहित कर सकती हैं.यह बेहद ही भाग्याशाली होती है.

मूलांक 1आत्मविश्वास से भरी

जो महिलाएं महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को पैदा हुई हैं उनका मूलांक 1 होता है. इस मूलांक का मालिक सूर्य है जो हिम्मत,लीडरशीप का प्रतीक है. मूलांक 1 वाली महिलाएं पूरी तरह से आत्मविश्वासी होती हैं और यह आत्मविश्वास उनके चेहरे पर साफ दिखाई देता है. वे जहां भी जाती हैं, अपनी दमदार मौजूदगी से लोगों को प्रभावित कर देती हैं.ऐसे में जिनके जीवन में जाती है उनकी किस्मत बदल जाती है.

मूलांक 3 बला की खूबसूरत

अगर आपका जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 है. इस मूलांक के मालिक गुरु हैं जो ज्ञान के प्रतीक हैं.मूलांक 3 की महिलाएं अक्सर कुदरती तौर पर बहुत खूबसूरत होती हैं. ये दिल से भी बहुत अच्छी होती हैं और अपने नरम और फ्रेंडली स्वभाव से लोगों का दिल आसानी से जीत लेती हैं.अपने पति के लिये भाग्यशाली होती है.

Also Read : Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं दुनिया की सबसे आकर्षक और सफल महिलाएं

Also Read : Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम

Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola