ePaper

Numerology: राजयोग के साथ पैदा होते हैं इस दिन जन्में लोग,जीवन भर नहीं होती पैसे की कमी

Updated at : 30 May 2025 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
numerology

numerology

Numerology: भाग्य और मेहनत जब साथ चलते हैं तो व्यक्ति की किस्मत बुलंदियों को छूती है. यदि आपकी जन्मतिथि इन शुभ तारीखाें में शामिल है तो निश्चित ही आपके जीवन में राजयोग के संकेत मौजूद हैं.

विज्ञापन

Numerology: ज्योतिष और अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके पूरे जीवन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाती है. कुछ खास तारीखें ऐसी मानी जाती हैं जिस दिन जन्म लेने वाले लोग जन्मजात राजयोग और धन योग के साथ इस दुनिया में आते हैं. ये लोग न केवल जीवन में जल्दी सफलता पाते हैं बल्कि उन्हें पैसों की किल्लत का सामना शायद ही कभी करना पड़ता है. ऐसे लोग जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं वहां अपनी अलग पहचान बनाते हैं. आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो शुभ तिथियां जो बना सकती हैं आपको भी भाग्य का राजा.

कब जन्म लेने से बनता है राजयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है वे सूर्य ग्रह के प्रभाव में आते हैं. सूर्य को नवग्रहों का राजा माना गया है और इसका सीधा संबंध सत्ता, नेतृत्व, उच्च पद और राजयोग से होता है.

ऐसे लोगों के विशेष गुण

  • मजबूत आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता.
  • धन कमाने की काबिलियत जन्मजात होती है.
  • कठिन समय में भी अपना रास्ता बना लेते हैं.
  • समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा पाते हैं.
  • बिजनेस और राजनीति में मिलती है बड़ी सफलता.

धनवान बनने की संभावनाएं क्यों होती हैं ज्यादा

इन तारीखों पर जन्मे लोगों की कुंडली में अक्सर धन भाव (दूसरा भाव) और लाभ भाव (ग्यारहवां भाव) मजबूत होते हैं.साथ ही यदि सूर्य, बृहस्पति या शुक्र ग्रह उच्च स्थिति में हों तो व्यक्ति को जीवन में राजयोग, धनयोग और भाग्ययोग का साथ मिलता है.

Also Read : Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं दुनिया की सबसे आकर्षक और सफल महिलाएं

Also Read : Numerology: इमोशनल होते है इस मूलांक के लोग,फिर भी सफलता चूमती है इनके कदम

Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola