Wheat Aloo Samosa Recipe: समोसे से है प्यार लेकिन मैदे की वजह से भाग रहे दूर? अब बिना गिल्ट के खाएं गेहूं के आटे से बना हेल्दी आलू समोसा
AI generated image
Wheat Aloo Samosa Recipe: अगर आप समोसा खाना पसंद करते हैं लेकिन मैदा होने की वजह से इससे परहेज करते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. आज हम आपको गेहूं के आटे से आलू के समोसे बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं.
Wheat Aloo Samosa Recipe: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे समोसा खाना पसंद न हो. जब भी शाम को कुछ स्नैकिंग की बात आती है तो ऐसे में समोसे का नाम ही सबसे पहले आता है. समोसा खाने में काफी ज्यादा मजेदार तो होता है लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे खाने से कतराते हैं क्योंकि इसमें मैदे का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं जिन्हें समोसा खाना तो पसंद है लेकिन मैदा होने की वजह से हर बार मन मारकर रह जाते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. आज हम आपको गेहूं के आटे से बने आलू समोसा की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. इस समोसे की खास बात यह होती है कि यह बाहर से काफी ज्यादा क्रिस्पी होती है और अंदर से काफी ज्यादा मसालेदार. इसमें मैदा न होने की वजह से आपके लिए इसे डाइजेस्ट करना भी काफी ज्यादा आसान होता है. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी.
गेहूं के आटे से आलू समोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- गेहूं का आटा – 2 कप
- सूजी – 2 टेबलस्पून, क्रिस्पीनेस के लिए
- तेल – 3 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत अनुसार
- आलू – 4 उबले हुए, मीडियम साइज के
- हरी मटर – आधा कप, ऑप्शनल
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
- जीरा – आधा टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
- गरम मसाला – आधा टीस्पून
- अमचूर पाउडर – आधा टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 1 टेबलस्पून, फिलिंग को फ्राई करने के लिए
- बारीक कटा हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
गेहूं के आटे से आलू समोसा बनाने की आसान रेसिपी
- गेहूं के आटे से आलू समोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, नमक और तेल डालें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को सख्त गूंथ लें. अब इसे ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ताकि यह थोड़ा सेट हो जाए.
- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें जीरा डालकर तड़कने दें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हरी मटर डालें और 1 से 2 मिनट तक फ्राई करें.
- इसके बाद उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करके डालें और फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालें. सभी मसालों को अच्छे से मिलाएं. अंत में बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. अब समोसे का मसाला पूरी तरह से तैयार है.
- इसके बाद आटे की छोटी लोई लेकर उसे बेल लें और इसे आधा काट लें ताकि दो हिस्से बन जाएं. अब एक हिस्से को कोन के शेप में मोड़ें और उसमें तैयार आलू मसाला भर दें. इसके बाद आपको किनारों को हल्के पानी से चिपकाकर बंद कर देना है. इसी तरह से एक-एक करके सारे समोसे तैयार कर लें
इसी तरह सारे समोसे तैयार करें. - अब कढ़ाही में मीडियम फ्लेम पर तेल गरम करें और जब जब तेल गरम हो जाए, तब समोसे डालें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. जब आप ऐसा करते हैं तो समोसे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से पूरी तरह पके हुए बनते हैं.
- गरमा-गरम गेहूं के आलू समोसे को हरी धनिया की चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










