Suji Pizza Recipe: बिना मैदे और ओवन के मिनटों में बनाएं टेस्टी सूजी पिज्जा, ये है सबसे आसान रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
suji pizza recipe

AI generated image

Suji Pizza Recipe: अगर आप अपने बच्चों को घर पर पिज्जा बनाकर खिलाना चाहती हैं तो सूजी पिज्जा आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. यह डिश जितनी टेस्टी है उतनी ही ज्यादा हेल्दी भी है.

विज्ञापन

Suji Pizza Recipe: अगर आप पिज्जा के शौकीन हैं लेकिन मैदे और हैवी चीज़ से परहेज करते हैं, तो सूजी पिज्जा आपके लिए एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन हो सकता है. इसे आप नाश्ते, बच्चों के टिफिन या शाम के हल्के स्नैक के रूप में भी बना सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको न तो यीस्ट की जरूरत पड़ेगी और न ही ओवन की. आप इसे नॉन-स्टिक तवे पर भी बना सकते हैं. जब आप अपने बच्चों को इस डिश को खिलाते हैं तो वे इसके फैन हो जाते हैं. तो चलिए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं.

सूजी पिज्जा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • दही – आधा कप
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • टमाटर – 1 बारीक कटा
  • प्याज – 1 बारीक कटा
  • शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी
  • स्वीट कॉर्न – एक चौथाई कप उबले हुए
  • चीज – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • मोजेरेला चीज – स्वादानुसार/ऑप्शनल
  • ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स – स्वादानुसार
  • तेल या बटर – 1 से 2 चम्मच
  • टोमैटो सॉस या पिज्जा सॉस – 2 से 3 चम्मच

ये भी पढ़ें: Makhana Kheer Recipe: सावन व्रत के दौरान खाना चाहते हैं कुछ मीठा लेकिन हेल्दी? मखाना खीर है आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन

ये भी पढ़ें: Makhana Chivda Recipe: स्कूल की तैयारियों के बीच अब ब्रेकफास्ट की नहीं रहेगी कोई टेंशन, मिनटों में बनाएं मखाना चिवड़ा

सूजी पिज्जा बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में सूजी और दही मिलाएं. अब जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और बैटर तैयार करें जो न ज्यादा पतला हो और न ही गाढ़ा. अब इसमें नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं और बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • जब तक बैटर फूल रहा है, तब तक प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और कॉर्न को काट लें.
  • एक नॉन-स्टिक तवा या पैन में हल्का सा तेल या बटर लगाएं और उसे मीडियम आंच पर गरम करें.
  • तवे पर बैटर डालें और उसे गोल शेप में फैलाएं जैसे उत्तपम बनाते हैं. अब इसे ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं.
  • अब पकी हुई सतह पर टोमैटो सॉस या पिज़्जा सॉस लगाएं. फिर कटे हुए प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, कॉर्न और अन्य सब्जियां डालें. ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डालें.
  • पिज़्जा को ढककर 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि चीज अच्छे से पिघल जाए और बेस क्रिस्पी हो जाए.
  • तैयार सूजी पिज़्जा को चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो से गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Suji Cupcake Recipe: न मैदे और न ही पड़ेगी अंडे की जरूरत, इस तरह मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी सूजी कपकेक

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola