Night Time Payal Sound Meaning: क्या आपको भी रात में सुनवाई देती पायल की झंकार,जानें क्या है ये संकेत

Updated at : 21 Apr 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
Night Time Payal Sound Meaning

Night Time Payal Sound Meaning

Night Time Payal Sound Meaning: रात में पायल की आवाज सुनाई देने के कई संभावित अर्थ हो सकते हैं. यहां जानें क्या है सच.

विज्ञापन

Night Time Payal Sound Meaning: क्या हो जब आप रात में सोये हुए हैं और अचानक से पायल की झंकार की वजह से अचानक आपकी नींद खुल जायें.यह काफी डरावना होगा लेकिन आज हम आपको इसके पीछे छिपे रहस्यों के बारे में बताएंगे. कई संस्कृतियों और मान्यताओं में रात के समय सुनाई देने वाली पायल की आवाज को लेकर अलग-अलग धारणाएं प्रचलित हैं. कहीं यह शुभ संकेत माना जाता है तो कहीं इसे किसी अनदेखी शक्ति का एहसास कहा जाता है.

जानें इसके शुभ संकेत

  • शुभ संकेत: कुछ लोगों का मानना है कि रात के 12 बजे से 3 बजे के बीच पायल या घुंघरू की आवाज सुनाई देना मां लक्ष्मी के घर में आगमन का संकेत हो सकता है. इसे एक शुभ शगुन माना जाता है और यह धन-धान्य में वृद्धि का सूचक हो सकता है.
  • देवी-देवताओं का आशीर्वाद: यह भी माना जाता है कि पायल या घुंघरू की आवाज देवी-देवताओं की उपस्थिति या उनके आशीर्वाद का संकेत हो सकती है.
  • आंतरिक आवाज: आध्यात्मिक मान्यताओं में यह आंतरिक शांति और परमात्मा से जुड़ाव की आवाज भी मानी जाती है खासकर यदि यह मधुर और शांत लगे.

जानें इसके अशुभ संकेत

  • नकारात्मक ऊर्जा: गरुड़ पुराण और कुछ लोक मान्यताओं के अनुसार रात में सोते समय पायलों की आवाज सुनाई देना नकारात्मक ऊर्जा या किसी दुखी आत्मा के आसपास होने का संकेत माना जाता है.
  • प्रेत या चुड़ैल: कुछ संस्कृतियों में यह माना जाता है कि भूत-प्रेत या चुड़ैलें रात में चलते समय ऐसी आवाजें निकालती हैं जो उनके आसपास होने का संकेत हो सकता है.
  • तांत्रिक क्रिया: कुछ लोग ऐसी आवाजों को किसी नकारात्मक तांत्रिक क्रिया या जादू-टोने का प्रभाव भी मानते हैं.
  • पितरों का ध्यान: मान्यता है कि रात में सोते समय पायलों की आवाज आना घर के पितरों द्वारा ध्यान आकर्षित करने या किसी संदेश को पहुंचाने का प्रयास हो सकता है.

Alos Read : Vastu Tips For Clock Placement: घड़ी को लगाएं सही दिशा में, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola