ePaper

New Year Vastu Tips: नए साल पर इन पौधों को घर लाना पड़ सकता है भारी, हमेशा के लिए छिन सकती है घर की सुख-समृद्धि!

Updated at : 21 Dec 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for new year

AI generated image

New Year Vastu Tips: हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे खास पौधों का जिक्र मिलता है जिन्हें आपको भूलकर भी अपने घर नहीं लाना चाहिए. मान्यताएं हैं कि घर पर मौजूद ये पौधे काफी ज्यादा अशुभ हो सकते हैं और साथ ही अपने साथ गरीबी और दरिद्रता जैसी समस्याएं भी लेकर आ सकते हैं.

विज्ञापन

New Year Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान अगर इसमें बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से किया जाए तो इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही सुखद और जीवन में समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को अगर नजरअंदाज किया जाए तो इसके परिणाम भी उतने ही अशुभ और जीवन में परेशानियां लाने वाले बन जाते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ खास पौधों का भी जिक मिलता है जिन्हें आपको भूलकर भी नए साल के दौरान अपने घर नहीं लाना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार अगर आप इनमें से किसी भी पौधे को नए साल के दौरान घर लेकर आते हैं तो ये अपने साथ गरीबी और दरिद्रता के और भी कई तरह के प्रॉब्लम्स लेकर आ सकते हैं. तो चलिए इन पौधों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें आपको हर कीमत पर घर लाने से बचना चाहिए.

नए साल में घर न लाएं गुलाब का पौधा

वास्तु के जानकार बताते हैं कि आपको कभी भी नए साल के दौरान गुलाब के पौधे को अपने घर नहीं लाना चाहिए. गुलाब के पौधे में काफी ज्यादा कांटे होते हैं जिस वजह से अगर आप इसे नए साल के दिन घर लेकर आते हैं तो आपकी खुशियों पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है. अगर आप नए साल के दिन इस पौधे को घर लेकर आते हैं तो आपको सुख और शांति कभी भी नहीं मिलती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: शुक्रवार को किए गए ये उपाय जीवन में कभी नहीं होने देते पैसों की कमी, शुक्र होता है मजबूत और घर में आती है सुख-समृद्धि

बोन्साई का पौधा लाने की न करें गलती

अक्सर हम बोन्साई के पौधे को इसलिए घर पर लाकर रखते हैं क्योंकि ये दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं. अगर आप इस नए साल में इस पौधे को घर लाना चाहते हैं तो आपको एक बार फिर से सोच लेना चाहिए. वास्तु के जानकार बताते हैं कि घर पर इस पौधे को रखना काफी ज्यादा अशुभ हो सकता है. अगर आप घर पर इस पौधे को लाकर रखते हैं तो इससे आपकी तरक्की में रुकावट आती है और साथ ही करियर और बिजनेस में भी दिक्कतें आ सकती हैं.

घर लेकर न आएं कांटेदार पौधे

वास्तु के जानकार बताते हैं कि आपको गलती से भी नए साल पर अपने घर कांटेदार पौधे जैसे कि कैक्टस को नहीं लाना चाहिए. इस तरह के जो पौधे होते हैं वे अपने साथ निगेटिव एनर्जी लेकर आते हैं. अगर आप इस नए साल कांटेदार पौधों को अपने घर लेकर आते हैं तो इससे परिवार में स्ट्रेस, लड़ाई-झगड़े और कड़वाहट पैदा हो सकते हैं. घर पर इन पौधों को रखना आपके लिए पैसों से जुड़ी परेशानियां भी खड़ी कर सकता है.

घर से बाहर निकालें सूखे हुए पौधे

वास्तु शास्त्र के जानकारों की अगर मानें तो नए साल से पहले आपको अपने घर से हर उस पौधे को हटा देना चाहिए जो कि सूख चुके है या फिर मुरझा गए हैं. इस तरह के पौधों को घर पर रखना काफी ज्यादा अशुभ होता है क्योंकि ये आपकी मेंटल पीस को छीनते हैं और साथ ही पैसों के आने के रस्ते में भी रुकावट डालते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इन खास दिनों में घर पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी? वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच!

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola