ePaper

Neem Karoli Baba: किस्मत बदल देगी नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, घर में पैसों का लगा रहेगा अंबार

Updated at : 19 Feb 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के दिए उपदेश व्यक्ति को जीवन की नई दिशा देने का काम करता है, जो व्यक्ति बाबा के उपदेशों को अपने जीवन में अनुसरण करता है, वह हर मुश्किल परिस्थिति से आसानी से निकल सकता है.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा भारत के एक प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु थे. वे बजरंगबली के परम भक्त थे. अनुयायी उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते थे. वह हमेशा अपने भक्तों को सद्मार्ग के रास्ते पर चलने के लिए कहते थे. वे हमेशा प्रेम, विश्वास और हर जीवों के प्रति दया का भाव रखने के उपदेश देते थे. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में उनका आश्रम स्थित है, जो कि कैंची धाम के नाम से प्रसिद्ध है. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. उनके दिए उपदेश व्यक्ति को जीवन की नई दिशा देने का काम करता है, जो व्यक्ति बाबा के उपदेशों को अपने जीवन में अनुसरण करता है, वह हर मुश्किल परिस्थिति से आसानी से निकल सकता है. उन्होंने अपने उपदेश में धन को लेकर भी कई बातें बताई हैं, जो व्यक्ति नीम करोली बाबा की इन बातों को अपना लेता है उसके घर में पैसों की कभी कमी नहीं होती है. ये बातें व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बदलकर रख देती है.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जिंदगी से हो रहे हैं परेशान, तो ध्यान रखें नीम करोली बाबा की ये 4 बातें

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: आगे बढ़ने से रोकती हैं इंसान की ये 3 आदतें, नहीं बन पाता कभी बड़ा आदमी

  • नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को धन खर्च करना आना चाहिए. बिना वजह के पैसों को नहीं खर्च करना चाहिए. जो व्यक्ति बेवजह धन खर्च करता है, वह कभी अमीर नहीं हो पाता है. ऐसे में नीम करोली बाबा की इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए.
  • नीम करोली बाबा के मुताबिक, व्यक्ति को दिखावा नहीं करना चाहिए, क्योंकि व्यक्ति दिखावे के कारण अपनी कमाई को फिजूल में उड़ाता है. यह आदत व्यक्ति को बर्बादी की ओर ले जाती है. ऐसे में व्यक्ति को इस आदत का जितना जल्दी हो सके त्याग कर देना चाहिए.
  • नीम करोली बाबा कहते थे कि व्यक्ति को फिजूल खर्च करने के बजाय बचत की आदत अपनानी चाहिए. जिन लोगों में बचत की भावना होती है, उन पर माता लक्ष्मी की खास कृपा बनी रहती है. उन पर माता लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं.
  • नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को धन की उपयोगिता के बारे में समझना चाहिए. व्यक्ति को हमेशा उपयोगिता के आधार पर ही धन खर्च करने चाहिए. इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि धन हमेशा सही जगह पर खर्च हो.

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जिंदगी की रेस में पीछे हो जाते हैं ये लोग, कभी नहीं मिलती सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola