नवरात्रि व्रत में ट्राई करें कुछ खास, बनाएं पनीर मखाना करी
पनीर मखाना करी (इमेज- इंस्टाग्राम@feastlyfit )
Vrat Special Paneer Makhana Curry: व्रत के दिनों में आलू से बनी डिशेज से हटकर कुछ बनाना चाहते हैं तो आप पनीर मखाना करी को बना सकते हैं. इस रेसिपी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.
Vrat Special Paneer Makhana Curry: चैत्र नवरात्रि का त्योहार 19 मार्च से शुरू हो रहा है. नवरात्रि के दौरान कुछ लोग व्रत करते हैं और फलाहार का सेवन करते हैं. आप भी नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं और कुछ आसान और टेस्टी रेसिपी की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप पनीर मखाना करी बनाने के बारे में जान सकते हैं. पनीर मखाना करी को बनाने का तरीका को इंस्टाग्राम अकाउंट @feastlyfit पर शेयर किया गया है.
पनीर मखाना करी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 1 कप कद्दू (कटा हुआ)
- 200 ग्राम हाई-प्रोटीन पनीर (क्यूब्स में कटा)
- 1 कप मखाना
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 2–3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- 2 छोटा चम्मच घी
- जरूरत अनुसार पानी
- करी पत्ते (ऑप्शनल)
- काली मिर्च स्वादानुसार
पनीर मखाना करी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पनीर मखाना करी बनाने के लिए सबसे पहले आप कुकर में आप कद्दू, आधा कप मखाना, नमक और थोड़ा पानी डालें. इसे 3 सीटी तक प्रेशर कुक करें. फिर ठंडा होने दें. इसके बाद मिक्सर जार में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. आप चाहें तो पीसते समय कुछ पनीर के टुकड़े भी डाल सकते हैं.
- अब एक पैन में बचे हुए मखानों को ड्राई रोस्ट कर लें जब तक ये कुरकुरे न हो जाए. इसके बाद पनीर को घी में हल्का सा नमक और काली मिर्च डालकर सुनहरा होने तक सेंक लें.
- इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें. इसमें आप जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालें. अब तैयार प्यूरी को डालें और गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पका लें.
- अब इसमें पनीर और मखाना डालें. ऊपर से करी पत्ता डालकर गार्निश करें. इस तरह से आप पनीर मखाना करी को बना सकते हैं. इसे आप कुट्टू के आटे से बने पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढें: Navratri Vrat Recipe of Kuttu Ki Puri: व्रत के लिए एकदम लाइट और स्वादिष्ट रेसिपी
यह भी पढें: नवरात्रि व्रत में क्या बनाएं? ट्राई करें ये 9 स्वादिष्ट रेसिपी आइडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










