Vastu Tips: नवरात्रि में पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुक सकती है मां दुर्गा की कृपा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Sep 2025 5:47 PM

विज्ञापन

मां दुर्गा की प्रतिमा, Pic Credit- Chatgpt

Navratri Vastu Tips: मां दुर्गा का आशीर्वाद और धन-समृद्धि पाना चाहते हैं? तो नवरात्रि पूजा में अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय. इस लेख में हमने बताया है कलश स्थापना, मूर्ति की दिशा, दीपक और तुलसी रखने के सही स्थान समेत अन्य चीजें. जानें इससे घर में कैसे आएगा सकारात्मक ऊर्जा.

विज्ञापन

Navratri Vastu Tips: नवरात्रि में जो भी लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं सब लोग चाहते हैं कि उन्हें माता पर माता की खास कृपा हो. लेकिन क्या श्रद्धा के पूजा से ही सब कुछ संभव है? जरूरत है तो पूरी पूजा नियमानुसार हो, हर छोटी सी छोटी चीजों का ध्यान रखा जाए तभी यह संभव हो पाता है. इसके लिए हमें कुछ आसान वास्तु उपाय करने पड़ते हैं ताकि घर की समर्द्धि बनी रहे. वास्तु शास्त्र की मानें तो पूजा स्थल की दिशा, कलश की स्थिति समेत कई छोटे छोटे उपाय हैं जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और माहौल को शांत व समृद्ध बनाते हैं. आज हम कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिसे अपनाकर आप मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

कलश को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें

पूजा से पहले कलश को घर के उत्तर-पूर्व या पूर्व कोने में रखें. यह कोना आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए अनुकूल माना जाता है और नवरात्रि के दौरान सकारात्मक प्रभाव बढ़ाता है.

Also Read: Vastu Tips: Shardiya Navratri के दौरान अपनाएं ये वास्तु टिप्स, माता रानी की मिलेगी कृपा

मूर्ति/चित्र की दिशा

देवी-देवताओं की प्रतिमाएं या तस्वीरें इस तरह रखें कि वे पूर्व या पश्चिम की ओर मुंह करके खड़ी हों. माना जाता है कि इससे पूजा के दौरान ऊर्जा का प्रवाह बेहतर होता है.

दीपक को सही दिशा में रखें

पूजा स्थलों पर दीयों को उत्तर, पूर्व या पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है. दक्षिण दिशा से बचना चाहिए क्योंकि ऐसी मान्यता है कि यह साकारात्मक उर्जा को रोकता है.

मुख्य द्वार पर रखें तुलसी

तुलसी को घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व हिस्से में रखना पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है. अगर संभव हो तो पूजा के पास या घर के मुख्य द्वार के निकट तुलसी रखें. यह स्वास्थ्य और सकारात्मकता दोनों के लिए अच्छा माना जाता है.

जमीन पर न रखें मूर्ति

मूर्ति को न जमीन पर रखें न ही अलमारी के अंदर भी न रखें. इसके बजाय अगर आप मेज या किसी मूर्ति रखने के प्लेटफॉर्म पर रखेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा. पूजा के कमरे में गंदगी, टूट-फूट या जूते-चप्पल न रखें. क्लटर हटाने से ऊर्जा का मुक्त प्रवाह होता है.

बाथरूम से दूरी बनाकर रखें

पूजा स्थल को सीधा बाथरूम या स्टोररूम के साथ साझा दीवार से बचाएं. साथ ही सीढ़ी के नीचे पूजा स्थान न बनायें. ये उपाय नकारात्मक ऊर्जा के असर को कम करने में मदद करते हैं.

छोटे-छोटे संकेत जिन्हें नजरअंदाज न करें

नवरात्रि पर ताजे फूल, नई साफ़ मूर्तियां/साफ कपड़े और नियमित ध्यान-अभ्यास पर जोर दें. टूटे हुए बर्तन या सूखे फूलों को हटाएं. परंपरागत मान्यताओं में इन्हें रखना शुभ नहीं माना जाता.

Also Read: Vastu Tips: आपके घर में भी हो सकता है चमत्कार! ये वास्तु राज खोल देंगे समृद्धि के दरवाजे

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola