नवरात्र में एनर्जी होगी फुल! 25 मिनट में बनाएं शुगर फ्री पिस्ता का हलवा, वर्षों तक नहीं भूलेंगे स्वाद

Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Sep 2025 4:09 PM

विज्ञापन

प्लेट में सजा पिस्ता का हलवा, Pic Credit- Chatgpt

Navratri Special Halwa: नवरात्रि में व्रत के दौरान एनर्जी और स्वाद बनाए रखना चाहते हैं? जानें शुगर फ्री पिस्ता हलवा की आसान रेसिपी, जो 25 मिनट में तैयार हो जाती है. यह हेल्दी और टेस्टी दोनों है.

विज्ञापन

Navratri Special Halwa: इन दिनों भारत के हर जगहों पर नवरात्रि की धूम है. पंडाले सज चुकी है, जिसकी रौनक देखते ही बन रही है. लेकिन नवरात्रि में व्रत रखने वालों की सबसे बड़ी टेंशन होती है कि शरीर में उर्जा कैसे बनाएं रखें. क्योंकि इस दौरान बहुत सारी चीजें खाने की मनाही होती है. जरा सी लापरवाही बरती तो हेल्थ बिगड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको शुगर फ्री पिस्ता का हलवा की रेसिपी बताएंगे, जो हेल्दी होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होगा. खास बात ये है कि इसे आप घर पर 25 से 30 मिनट में आसानी से तैयार कर सकते हैं.

पिस्ता का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पिस्ता- 1 कप (भीगा हुआ, जिसका पेस्ट तैयार किया हुआ हो
  • घी – 3 से 4 बड़े चम्मच
  • मखाना पाउडर – 2 बड़े चम्मच (हलवा को गाढ़ा करने के लिए)
  • गुड़ का पाउडर या खजूर का पेस्ट- ½ कप (चीनी की जगह)
  • इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • गुलाब जल – 1 छोटा चम्मच (खुशबू के लिए)
  • बारीक कटे बादाम और काजू – सजावट के लिए

Also Read: Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो

पिस्ता का हलवा बनाने की विधि

  • सबसे पहले पिस्ता को रातभर भिगोकर उसका मुलायम पेस्ट बना लें.
  • इसके बाद कड़ाही में घी गरम करके उसमें मखाना पाउडर डालें और उसे हल्का सा भून लें.
  • अब इसमें पिस्ता का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.
  • जब मिश्रण से खुशबू आने लगे तो इसमें गुड़ का पाउडर या खजूर का पेस्ट डालें.
  • अच्छे से मिलाने के बाद इलायची पाउडर और गुलाब जल डालें.
  • हलवे को तब तक चलाते रहें जब तक वह कड़ाही छोड़ न दें.
  • अब इसमें ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म परोसें.
  • नवरात्रि के दौरान बना यह पिस्ता हलवा न केवल आपके स्वाद को पूरा करेगा बल्कि सेहत के लिए भी बेहतर विकल्प साबित होगा. यह डेजर्ट आपके उपवास के दिनों को और खास बना देगा.

Also Read: Sabudana Paratha Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं हेल्दी और सुपर टेस्टी फलहारी साबूदाना पराठा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola