Navratri 2025 Celebration Ideas: नवरात्रि के नौ दिनों को बनाएं यादगार, अपनाएं ये बेस्ट सेलिब्रेशन आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
Navratri Celebration ideas

Navratri Celebration ideas (AI image)

Navratri 2025 Celebration Ideas: इस नवरात्रि 2025 में अपने घर और लोगों के बीच में खुशियों को और बढ़ाएं. इस आर्टिकल में दी गई यूनिक और बेस्ट आइडिया को अपनाकर अपने इस पल को यादगार बनाएं.

विज्ञापन

Navratri 2025 Celebration Ideas: नवरात्रि नौ दिनों का त्योहार है. हर वर्ष नवरात्रि का स्वागत बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया जाता है. चाहे आप परिवार और दोस्तों के साथ घर पर पूजा आयोजित कर रहे हो या बाहर के साथियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन, नवरात्रि के इन नौ दिनों का हर पल खास होता है. इस साल, नवरात्रि 2025 को और भी यादगार बनाने के लिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ अनोखे सेलिब्रेशन आइडियाज, जिनसे आप त्योहार की खुशियों को और बढ़ा सकते हैं.

थीम्ड पूजा एरिया डेकोरेशन

हर दिन मां दुर्गा के नौ रूपों के अनुसार पूजा स्थल की सजावट करें. फूल, रंगीन कपड़े, दिया और लाइट से पंडाल सजाएं. तरह-तरह के रंगोली बनाएं. इससे घर पर भक्ति और उत्साह का बना रहता है. 

9 दिन, 9 अलग-अलग व्रत रेसिपीज

हर दिन व्रत के लिए बिना लहसुन-प्याज के खाना बनाएं. जैसे खीर, साबूदाना खिचड़ी, पोहा, उपमा, मिठाई, लड्डू. बच्चों और परिवार के हर सदस्य इससे बहुत खुश रहते हैं. 

नवरात्रि डांडिया डांस

भक्ति गीतों पर गरबा और डांडिया नाइट आयोजित करें. इससे हर लोगों के दिलों में अलग उत्साह बना रहता है. 

फैमिली फोटो वॉल

हर दिन की पूजा और एक्टिविटी की तस्वीरें लें. इससे यादें लंबे समय तक कैप्चर करके रखा जा सकता है. परिवार के सदस्य इस वॉल को देखकर हर दिन के इस पल को याद कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Dandiya Stick Design: लेटेस्ट के साथ सबसे यूनिक भी, नवरात्रि के लिए ये है परफेक्ट डांडिया स्टिक डिजाइन

देवी कथा बच्चों को सुनाएं

हर दिन बच्चों या परिवार के सदस्यों के साथ देवी-भक्ति और नवरात्रि की कहानियां सुनाएं. इससे घर में धार्मिक वातावरण बना रहता है. 

फूलों से घर सजाएं 

अपने घर के गेट या पूजा स्थल में फूलों की लड़ियां सजाएं. ये दिखने में बहुत सुंदर लगता है, साथ ही घर में नवरात्रि की धूमधाम देखने को भी मिलती हैं. 

यह भी पढ़ें: Navratri Kalash Decoration Ideas: घर पर इस आसान, सुंदर और क्रिएटिव तरीके से सजाएं अपना पूजा कलश

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola