Mustard Sauce Chutney Recipe: सरसों से बनी ये डिश आपकी प्लेट को देगी अलग स्वाद, दाल-चावल भी लगेगा लाजवाब

Updated at : 05 Oct 2025 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Mustard Sauce Chutney Recipe in Hindi

Mustard Sauce Recipe: सरसों सॉस के साथ साधा दाल-चावल का स्वाद बन जाएगा बेहद खास. जानें आसान रेसिपी और दें अपने खाने को एक नया ट्विस्ट.

विज्ञापन

Mustard Sauce Chutney Recipe: सादा दाल-चावल तो हर किसी के लिए comfort food है और अगर इसके साथ थोड़ा खट्टा-मीठा अचार, कुरकुरा पापड़ या फिर तीखी दाल-चटनी हो जाए तो स्वाद तो double हो जाता है और मन भी खुश हो जाता है. लेकिन इस बार क्यों न साधारण दाल-चावल में थोड़ा twist लाया जाए और परोसा जाये सरसों सॉस के साथ.

 एक बार इस रेसिपी को ट्राय करने के बाद आप भी हर रोज यही खाना चाहेंगे

Mustard Sauce Chutney Recipe: सरसों चटनी रेसिपी इन हिन्दी

Mustard sauce – chutney recipe

सामग्री:

  • सरसों का पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • लहसुन – 4-5 कलियां(कुटी हुई)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
  • पानी – ½ कप

जायकेदार सरसों सॉस रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें कुटी हुई लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें सरसों का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट के लिए अच्छी तरह भूनें, ताकि खुशबू फैल जाए. हल्दी, नमक और काली मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएं. धीरे-धीरे पानी डालकर सॉस को गाढ़ा होने तक पकाएं. तैयार सॉस को गरमागरम दाल-चावल के ऊपर डालकर सर्व करें.
सरसों की हल्की तीखी और मसालेदार खुशबू दाल-चावल को भी एक अलग स्वाद देती है. इसलिए एक बार आप इस रेसिपी को जरूर ट्राइ करें.

Also Read: Masoor Dal Chutney Recipe: डोसा चीला और उत्तपम के साथ सर्व करें ये स्पाइसी चटनी

Also Read: Peanut Mint Chutney Recipe: मूंगफली और पुदीने से बनी यह चटनी हर स्नैक को बना देगी खास

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola