Murmura Uttapam Recipe: ब्रेकफास्ट में झटपट से रेडी करें टेस्टी मुरमुरा उत्तपम 

Updated:
विज्ञापन
murmura uttapam

murmura uttapam ( AI Image)

Murmura Uttapam Recipe: आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी डिश को ट्राई करना चाहते हैं तो मुरमुरा उत्तपम एक अच्छा ऑप्शन है. इस आर्टिकल से जानते हैं मुरमुरा उत्तपम बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Murmura Uttapam Recipe: मुरमुरा से अक्सर लोग मुरमुरा चिवड़ा बनाते हैं. शाम के टाइम में चाय के साथ मुरमुरा चिवड़ा एक अच्छा स्नैक्स है. लेकिन, सुबह के नाश्ते में आप मुरमुरा से मुरमुरा उत्तपम को बना सकते हैं. आप इसे सुबह के नाश्ते में आसनी से बना सकते हैं. हर दिन एक ही तरह की डिश खाने से आपका भी मन भर गया है तो आप इसे ट्राई कर सकते हैं. सुबह की जल्दबाजी में बनाने के लिए ये रेसिपी एक अच्छा ऑप्शन है और इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका. 

मुरमुरा उत्तपम के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मुरमुरा- 2 कप
  • सूजी- आधा कप
  • दही- 1 कप
  • प्याज- 1
  • टमाटर- 1
  • शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च- एक 
  • गाजर- 1
  • नमक- स्वादानुसार 
  • तेल- जरूरत के अनुसार 
  • पानी- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

मुरमुरा उत्तपम को कैसे तैयार करें? ( How To Make Murmura Uttapam Recipe)

  • मुरमुरा उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले आप मुरमुरे को एक बर्तन में डालकर 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. अब पानी छानकर इसे मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप दही, सूजी और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. 
  • इसे आप एक बर्तन में निकाल दें और ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें. मिश्रण ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी मिला लें.
  • अब आप इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ गाजर और हरी मिर्च को मिला दें. इसमें नमक भी डाल दें.
  • अब आप तवा को गर्म करें इसमें आप थोड़ा तेल डालें और मिश्रण को गोल आकार में फैला लें. इसे एक तरफ से अच्छे से पका लें. जब एक तरफ से ये पक जाए तो आप इसे पलट दें और फिर इसे पका लें. मुरमुरा उत्तपम को नारियल चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Dosa Recipe Ideas: डोसा के हैं शौकीन, तो जरूर ट्राई करें ये 7 तरह के क्रिस्पी डोसा, खाने के बाद भूल नहीं पाएंगे इनका स्वाद

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola