ePaper

Multani Mitti Face Pack For Summer: गर्मी में आपकी स्किन फील करेगी कूल-कूल,बस ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

Updated at : 26 Apr 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
Multani Mitti Face Pack For Summer

Multani Mitti Face Pack For Summer

Multani Mitti Face Pack For Summer : गर्मियों में स्किन को ठंडक और ग्लो देने के लिए अपनाएं मुल्तानी मिट्टी के असरदार उपाय. टैनिंग, पिंपल्स और जलन से मिलेगा आराम.

विज्ञापन

Multani Mitti Face Pack For Summer: गर्मियों में चिलचिलाती धूप, पसीना और धूल-मिट्टी हमारी स्किन को बेजान और चिपचिपा बना देती है. ऐसे में गर्मी में अपनी स्किन राहत देने के लिये मुल्तानी मिट्टी वरदान साबित हो सकती है. यह प्राकृतिक मिट्टी न सिर्फ त्वचा को ठंडक देती है बल्कि सन टैनिंग, पिंपल्स और ऑयली स्किन की समस्या से भी राहत दिलाती है. आइए जानते हैं कि गर्मी में मुल्तानी मिट्टी को कैसे इस्तेमाल करें जिससे आपकी त्वचा महसूस करे कूल-कूल.

  • फेस पैक बनाएं गुलाब जल के साथ : मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बना लें.इसे चेहरे पर 10 से15 मिनट लगाएं और ठंडे पानी से धो लें. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और धूप की जलन भी कम होती है.
  • एलोवेरा जेल के साथ करें मिक्स : अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं. यह फेस पैक न केवल ठंडक देगा बल्कि जलन और रैशेज से भी राहत दिलाएगा.
  • टैनिंग हटाने के लिए नींबू और दही का इस्तेमाल : मुल्तानी मिट्टी, दही और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर लगाने से टैनिंग दूर होती है और चेहरा ग्लो करने लगता है.
  • बॉडी पैक के रूप में भी करें इस्तेमाल : सिर्फ चेहरे ही नहीं आप पूरे शरीर पर भी मुल्तानी मिट्टी का पैक लगा सकते हैं. खासतौर पर नहाने से पहले इसे लगाने से शरीर को ठंडक मिलती है और स्किन साफ-सुथरी और फ्रेश फील करती है.’

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola