ePaper

Multani Mitti and Skin : क्या आप भी करते हैं मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, तो हो जायें सावधान

Updated at : 11 Feb 2025 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Multani Mitti and Skin

Multani Mitti and Skin

Multani Mitti and Skin : अगर आप भी मुल्तानी मिट्टी का नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि आपके स्किन की समस्याएं बढ़ सकती है.

विज्ञापन

Multani Mitti and Skin : मुल्तानी मिट्टी को एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर माना जाता है जिसमें आपकी स्किन को साफ करने के गुण होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी लगाने से आपके चेहरे को नुकसान भी हो सकता है. प्राकृतिक होने के बावजूद इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं.अगर आप भी मुल्तानी मिट्टी का नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि आपके स्किन की समस्याएं बढ़ सकती है.

  • रुखापन : मुल्तानी मिट्टी स्किन को रुखा और सूखा बना सकती है खासकर यदि आपकी त्वचा पहले से ही सूखी है. इससे स्किन पर दरारें पड़ सकती हैं और स्किन की नमी भी कम हो सकती है.
  • जलन : मुल्तानी मिट्टी में कुछ रसायन होते हैं जो त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं. यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें.
  • एलर्जी : कुछ लोगों को मुल्तानी मिट्टी से एलर्जी हो सकती है. यदि आपको मुल्तानी मिट्टी से एलर्जी है तो इसका उपयोग न करें और अपने डॉक्टर से परामर्श लें.
  • डल (बेजान) : मुल्तानी मिट्टी का नियमित इस्तेमाल आपकी स्किन को डल और बेजान बना सकती है. इससे आपके चेहरे का ग्लो भी कम हो सकता है और त्वचा बहुत सूखी और थकी हुई दिखाई दे सकती है.
  • झुर्रियां : मुल्तानी मिट्टी का अधिक उपयोग त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स को बढ़ावा दे सकता है. इससे त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो सकती है और आंखों के नीचे झुर्रियां भी हो सकती हैं.

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola