ePaper

Mother's Day 2025: मां को खुश करने के लिए दें ये गिफ्ट्स, दिन बन जाएगा खास 

Updated at : 05 May 2025 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
mother's day

image: freepik

Mother's Day 2025: इस साल आने वाले मदर्स दे में आप भी अपने मां को एक प्यारा सा तोहफा देना चाहते हैं लेकिन आपको ये नहीं समझ आ रहा है कि वो गिफ्ट क्या हो सकता है, तो इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी मां को कुछ ऐसे गिफ्ट दे सकते हैं जो की उन्हें सालों-साल याद रहे.

विज्ञापन

Mother’s Day 2025: मदर्स डे हर किसी के लिए बेहद खास होता है. इसे मई महीने के दूसरे संडे को मनाया जाता है. बच्चे अपनी मां  से कितना प्यार करते है ,उनके बलिदान को जाहीर करने के लिए इस दिन लोग बहुत सी खास चीजें करते हैं. इस साल आने वाले मदर्स डे में आप भी अपने मां को एक प्यारा सा तोहफा देना चाहते हैं लेकिन आपको ये नहीं समझ आ रहा है कि वो गिफ्ट क्या हो सकता है, तो इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी मां को कुछ ऐसे गिफ्ट डे सकते हैं जो की उन्हें सालों-साल याद रहे.

पसंदीदा फूल और केक

मदर्स डे की सुबह ही आप अपनी मां को उनके पसंद की फूलों का बुके डे कर उन्हें मदर्स डे विश कर सकते हैं. पसंदीदा फूलों का बेकु एक बेहतरीन उपाय है अपनी मां खुश करने का, और उनके लिए अपने प्यार को जाहीर करने का. इसके साथ उनकी पसंद का केक भी आप बुके के साथ उन्हें डे सकते हैं.  

मां के पसंद का खाना बनाए 

बचपन से देखते आए है हम सब कि कोई त्यौहार हो या कोई छुट्टी का दिन मां को किचन से कभी छुट्टी नहीं मिलती. ऐसे में क्यों न इस बार मां को किचन से एक दिन की छुट्टी दी जाए. उनकी जगह आज किचन उनके बच्चें संभाले और उनसे पूछे कि आपको क्या मन है खाने का फिर वो उन्हें बना कर दिया जाए. ऐसे में आप उनकी खुशियों का भी ख्याल रखेंगे और उनक लिए जो भाव और प्यार आपके मां में है वो भी जाहीर हो जाएगा.

 स्पा या सैलून की करें बुकिंग 

दिन भर हमारे बारे में सोचती है मां, उनके लिए हमें सोचना चाहिए. ऐसे में उनकी थकान मिटाने के लिए और उन्हें आराम देने के लिए एक बेहतर स्पा और हेयर सैलून में बुकिंग करके उन्हें वहां लेकर जा सकते है. ये उनके लिए एक अच्छा गिफ्ट होगा. इससे उन्हें काफी खुशी मिलेगी.

शॉपिंग पर लेकर जरूर जाएं

हमने अक्सर देखा है कि हमारे जरूरत का सामान या फिर हमारे लिए कुछ हो मां कभी किसी चीज की कमी नहीं होने देती है, तो ऐसे में मदर्स डे के दिन मां को शॉपिंग पर लेके जाना एक बेहतर उपाय हो सकता है. उन्हें उनकी पसंद के कपड़े, आभूषण ये सारी चीजें उन्हें दिला सकते है.

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola