Health Tips: मॉर्निंग या इवनिंग, वॉक करने के लिए कौन सा टाइम है सबसे बेस्ट?
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 21 May 2024 5:28 PM
morning walk
Lifestyle Tips: वॉक करना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन किस समय वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होता है? चलिए जानते हैं.
Health Tips: अगर आप खुद को हेल्दी, एक्टिव और फिट रखना चाहते है तो इसके लिए सबसे सही तरीका वॉकिंग को माना जाता है. कहा जाता है अगर आप वॉक करते हैं तो आपके सेहत से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं. रोजाना अगर आप महज आधे घंटे वॉक करते हैं तो इसका आपके सेहत पर काफी जबरदस्त प्रभाव पड़ता है. ये आपके कई बॉडी पार्ट्स को हेल्दी रखने में भी मदद करता है. आपने अक्सर लोगों को सुबह के समय या फिर शाम के समय वॉक करते देखा होगा. लेकिन, क्या आपको पता है वॉक करने के लिए सबसे सही समय कौन सा होता है? कई लोगों को लगता है कि सुबह के समय वॉक करना सही होता है जबकि, कई लोग यह मानते हैं कि रात के खाने के बाद वॉक पे जाना फायदेमंद हो सकता है. तो चलिए जानते हैं आखिर वॉक करने के लिए सबसे सही टाइम कौन सा होता है.
किस समय प्रदुषण सबसे ज्यादा होता है
अगर आप सुबह के समय वॉक करने जाते हैं तो बता दें इस समय वॉक करने के कई फायदे होते है. इस समय आप पेड़ और पौधों से फ्रेश ऑक्सीजन मिलती है. केवल यहीं नहीं, इस समय सूरज की रोशनी भी काफी फायदेमंद साबित होती है. अगर आप शहर में रहते हैं तो आपको इस बात का पता होना चाहिए कि आखिर किस समय तक आपके एरिया की पूरी तरह से प्रदूषित होकर जहर में तब्दील नहीं हो जा रही है. रिपोर्ट्स की अगर माने तो हवा में पर्टिकुलेट मैटर सुबह और रात के समय हम में सबसे ज्यादा पाया जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें हवा में सबसे ज्यादा प्रदूषण सुबह 7 बजे से 10 बजे तक और रात के समय 9 बजे से लेकर 11 बजे तक रहता है. वहीं, दोपहर के 3 से 5 बजे तक प्रदूषण का लेवल सबसे कम रहता है.
Also Read: Skincare Tips: ग्लोइंग स्किन की है चाहत, ये नेचुरल रेमेडीज हो सकती हैं आप के लिए फायदेमंद
घर पर ही करें एक्ससरसाइज
शायद आप यह बात न जानते हों लेकिन, सुबह और रात की जो हवा होती है वह काफी शांत होती है. ऐसा होने की वजह से प्रदूषण के जो पार्टिकल्स होते हैं वह इसमें ठहर के रह जाते हैं. इन पार्टिकल्स का कंसंट्रेशन शाम के 6 बजे काफी हद तक कम हो जाता है. इस समय अगर आप चाहें तो सांस से जुड़े आसन कर सकते हैं. अगर आपको सुबह के समय या फिर पूरे दिन के दौरान टाइम नहीं मिलता है तो ऐसे में हम आपसे वॉक पे जाने से बेहतर घर के अंदर की एक्ससरसाइज करने की सलाह देंगे.
Also Read: लंच के बाद तुरंत पानी पीते हैं तो हो जाएं सतर्क, ये हो सकते हैं डाइजेशन को बड़े नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










