पीरियड से पहले होती है कमजोरी? बनाएं न्यूट्रिशनिस्ट का बताया मोरिंगा मसूर दाल सूप

Published by : Priya Gupta Updated At : 21 Mar 2026 12:47 PM

विज्ञापन

मोरिंगा मसूर दाल सूप ( AI generated Image)

Moringa Masoor Dal Soup: अगर आप भी पीरियड के पहले थकावट महसूस करती हैं, तो आप न्यूट्रिशनिस्ट की बताई मोरिंगा मसूर दाल की सूप बनाकर इससे राहत पा सकती हैं.

विज्ञापन

Moringa Masoor Dal Soup: पीरियड से पहले अक्सर कमजोरी, मूड स्विंग्स और थकान महसूस होती है. इस समय आयरन और पोषण की जरूरत होती हैं. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @nuttyovernutritionn पर एक आयरन और पोषण से भरपूर मोरिंगा मसूर दाल सूप की रेसिपी शेयर की है. उन्होंने बताया है इस सूप में मोरिंगा (ड्रमस्टिक) और मसूर दाल के साथ पालक, लौकी, गाजर और टमाटर डाले जाते हैं, जिससे इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं. ये पोषक तत्व आपके ब्लड लेवल को हेल्दी रखते हैं और पीरियड से पहले होने वाली कमजोरी और मूड स्विंग्स को कम करने में मदद करते हैं. तो आइए बताते हैं आपको मोरिंगा मसूर दाल सूप बनाने की रेसिपी. 

मोरिंगा मसूर दाल सूप बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 1 कप भिगोई हुई मसूर दाल
  • 1–2 सहजन (ड्रमस्टिक), कटी हुई
  • 1 छोटा लौकी, कटा हुआ
  • 1 टमाटर, कटा हुआ
  • 1 मुट्ठी पालक
  • 1 छोटा गाजर, कटी हुई
  • थोड़ी कटी हरी धनिया
  • 1–2 हरी लहसुन की कली, कटी हुई
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • 1 चम्मच जीरा
  • थोड़ी काली मिर्च पाउडर
  • नींबू का रस (स्वादानुसार)
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • अदरक – एक टुकड़ा 

मोरिंगा मसूर दाल सूप बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप मसूर दाल को 3–4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. 
  • अब एक कुकर ड्रमस्टिक, लौकी, टमाटर, पालक, गाजर, जीरा, हरा धनिया और हरी लहसुन डालें. इसके बाद आप इसमें जीरा, नमक,काली मिर्च पाउडर अदरक, भिगोई हुई दाल और जरूरत अनुसार पानी डालकर अच्छे से उबाल लें. 
  • आंच बंद कर दें और सूप को छलनी से छान लें. इसे एक कटोरी में निकाल लें और नींबू का रस डाल दें. इस तरह आप आसानी से मोरिंगा मसूर दाल सूप तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Palak Matar Soup: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं गरमा-गरम पालक मटर सूप 

यह भी पढ़ें: Lemon Coriander Vegetable Soup Recipe: घर पर आसानी से बनाएं फ्लेवरफुल लेमन कोरिएंडर वेजिटेबल सूप 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola