ePaper

Moong Dal Laddu Recipe: बाजार के लड्डू भी जाएंगे भूल,घर पर बनाएं ये हेल्दी मूंग दाल लड्डू

Updated at : 24 Jul 2025 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
Moong Dal Laddu Recipe: बाजार के लड्डू भी जाएंगे भूल,घर पर बनाएं ये हेल्दी मूंग दाल लड्डू

Moong Dal Laddu Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी मूंग दाल लड्डू. जानिए आसान रेसिपी जो देसी घी और कुछ ही सामग्री से तैयार होती है .

विज्ञापन

Moong Dal Laddu Recipe : अगर आप भी मिठाइयों के शौकीन हैं लेकिन बाजार की मिलावट और ज्यादा मीठे लड्डुओं से परेशान हैं तो ये मूंग दाल लड्डू रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. यह लड्डू न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होते हैं. देसी घी में बने ये लड्डू प्रोटीन से भरपूर होते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आते हैं. खास बात ये है कि आप इन्हें बेहद आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं बिना मावा, बिना झंझट और सिर्फ कुछ ही मिनटों में.

सामग्री

  • मूंग दाल – 1 कप
  • देसी घी – ½ कप
  • बूरा या पिसी चीनी – ¾ कप
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू) – 2 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका

  • दाल भूनें: मूंग दाल को अच्छे से धोकर 1–2 घंटे सुखा लें. फिर कढ़ाही में धीमी आंच पर दाल को सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें.
  • दाल पीसें: भूनी हुई दाल को ठंडा करके मिक्सर में बारीक या दरदरा पीस लें.
  • घी में पकाएं: अब कढ़ाही में घी गरम करें.उसमें पीसी हुई दाल डालें और 10 मिनट तक अच्छे से भूनें.
  • मीठा मिलाएं:गैस बंद करें और थोड़ा ठंडा होने दें. अब इसमें गुड़, इलायची और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं.
  • लड्डू बनाएं: हाथ से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल लड्डू बना लें.अगर सूखा लगे तो थोड़ा घी और डाल सकते हैं.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola