इस गर्मी ट्राई करें मूंग दाल चाट, ज्योति ने बताई रेसिपी 

Published by : Priya Gupta Updated At : 23 Mar 2026 7:10 AM

विज्ञापन

मूंग दाल चाट रेसिपी (फोटो - इंस्टाग्राम @jyotiimahawar)

Moong Dal Chaat: आपने मूंग दाल से बना डोसा, चीला और पराठा तो खाया होगा, जो नाश्ते से लेकर डिनर के लिए बेस्ट है. इसलिए आज हम आपके लिए मूंग दाल से चाट बनाने की रेसिपी लाए हैं, जिसे बनाने का तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @jyotiimahawar पर बताया गया है.

विज्ञापन

Moong Dal Chaat: आपने अब तक कई सारे चाट घर पर बनाकर ट्राई किए होंगे जैसे – आलू टिक्की चाट, समोसा चाट और भी कई सारे. ऐसे में गर्मी का मौसम आ गया है इस समय गरमा गरम चाट नहीं, बल्कि कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी खाने का मन करता है. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए है मूंग दाल चाट बनाने की रेसिपी, जो गर्मियों में बनाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये रेसिपी न सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसे आप आसानी से घर पर कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके तैयार कर सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको मूंग दाल चाट बनाने की रेसिपी. 

मूंग दाल चाट बनाने के लिए किन-किन सामग्री की जरूरत पड़ती है?

  • ½ कप भीगा हुआ मूंग दाल
  • 1 खीरा, बारीक कटा हुआ
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मचहरा धनिया, कटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ चम्मच चाट मसाला
  • एक चुटकी काली मिर्च

मूंग दाल चाट बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप मूंग दाल को कुछ घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद इसे एक बर्तन में नमक डालकर पानी में 5 मिनट तक उबालें (थोड़ी कच्ची रखें). 
  • अब आप मूंग दाल को छननी की मदद से छानकर सारा पानी निकालकर दाल को ठंडा होने दें. 
  • इसके बाद आप इसे एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें आप खीरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. ऊपर इसे आधा नींबू का रस डाल दें. 
  • फिर आप नमक, चाट मसाला और काली मिर्च डालकर अच्छी से मिक्स करें. सारी चीजों को मिक्स करने के बाद मूंग दाल चाट बनकर तैयार है. 
  • टिप्स : आप चाहें तो इसमें अनार के दाने, गाजर, नींबू का रस, मूंगफली या स्प्राउट्स भी डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola