Mooli Paratha Recipe: बारिश के मौसम में नाश्ते में बनाएं गरमा गरम मूली पराठा, जो दे स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो

Updated at : 05 Oct 2025 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Mooli Paratha Recipe

Mooli Paratha Recipe

Mooli Paratha Recipe: बरसात के मौसम में नाश्ते में बनाएं गरमा गरम मूली पराठा, जो स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो है. आसान स्टेप्स में ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी रेसिपी.

विज्ञापन

Mooli Paratha Recipe: बारिश की ठंडी सुबह में अगर नाश्ते में गरमा गरम मूली पराठा मिल जाए, तो दिन की शुरुआत ही खास हो जाती है. तवे पर सिकते पराठे की खुशबू पूरे घर में फैल जाती है और हर किसी का मन तुरंत खाने को हो आता है. मूली पराठा स्वाद में जितना लाजवाब है, उतना ही सेहतमंद भी है, क्योंकि मूली में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो पाचन और इम्यूनिटी दोनों को मजबूत बनाते हैं. इसका देसी तड़का और हल्का तीखापन हर बाइट को खास बना देता है. अगर आप भी अपने नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो आज ही बनाएं ये आसान और स्वादिष्ट मूली पराठा रेसिपी.

सामग्री

  • मूली (कद्दूकस की हुई) – 2 कप
  • नमक – ½ छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – थोड़ा सा
  • धनिया पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर – ¾ छोटा चम्मच
  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – 1 छोटा चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार (गूंथने के लिए)
  • गेहूं का आटा – ¼ कप (बेलने के लिए)
  • घी या तेल – जरूरत के अनुसार (सेंकने के लिए)

विधि

  1. सबसे पहले दो कप कद्दूकस की हुई मूली को एक छलनी में डालें और उसमें आधा छोटा चम्मच नमक मिला लें.. इसे लगभग 20 मिनट के लिए रख दें ताकि मूली का पानी अच्छे से निकल जाए.
  2. अब मूली का सारा रस अच्छी तरह निचोड़ लें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. दूसरी तरह एक बड़े बर्तन में एक कप गेहूं का आटा लें, स्वादानुसार नमक डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
  4. अब आटे को गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए रख दें ताकि वह अच्छे से सेट हो जाए.
  5. इसके बाद आटे की एक मीडियम आकार की लोई लें और उसे हल्का सा बेल लें.
  6. अब बीच में मूली की तैयार की हुई भरावन रखें, किनारों को जोड़कर लोई को बंद करें और फिर हल्के हाथों से पराठे के आकार में बेल लें.
  7. पराठे को सेंकने के लिए एक तवा को मीडियम आंच पर गरम करें. फिर तवे पर थोड़ा घी या तेल लगाएं और पराठों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  8. आपका गरमागरम मूली पराठा तैयार है. इसे ब्रेकफास्ट में दही, अचार या सब्जी के साथ परोसें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Monsoon Special Bread Pakora Recipe: बारिश में बनाएं गरमा-गरम ब्रेड पकोड़े, हर बाइट में क्रिस्पी और मसालेदार स्वाद

ये भी पढ़ें: Indian Breakfast Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं सुबह का सुपर हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, सब करेंगे वाह

ये भी पढ़ें: Indian Breakfast Recipe: सुबह-सुबह मिनटों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी नाश्ता, जानिए परफेक्ट इंडियन ब्रेकफास्ट रेसिपी

मूली पराठा किन चीजों के साथ खाया जा सकता है?

मूली पराठा दही, अचार, या किसी भी पसंदीदा सब्जी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. आप इसे ठंडे या गरम दोनों तरह खा सकते हैं, स्वाद में कोई फर्क नहीं पड़ता.

मूली पराठा नाश्ते में क्यों खाना चाहिए?

मूली पराठा नाश्ते के लिए परफेक्ट है क्योंकि इसमें फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और दिनभर के लिए एनर्जी देता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola