Monsoon Tips: बारिश के दिनों में इन चीजों का सेवन आपको पड़ सकता है महंगा, बीमार होने से पहले जान लें

AI generated image
Monsoon Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको बारिश के दिनों में भूलकर भी नहीं करना चाहिए. इन चीजों का सेवन आपको काफी ज्यादा बीमार कर सकता है.
Monsoon Tips: बारिश के दिनों में हम अपने सेहत का सही से ख्याल रखें यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. एक छोटी सी गलती और इसका काफी बुरा प्रभाव सेहत पर देखने को मिल सकता है. खास तौर पर जब बात सेहत पर आती है तो हमें यह खास ख्याल रखना चाहिए कि हम इससे जुड़ी कोई गलती न कर दें. बारिश के इन दिनों में आपको सेहत या फिर तबियत खराब न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको भूलकर भी नहीं करना है. जब आप इन चीजों का सेवन बारिश के दिनों में करते हैं तो आपकी सेहत बुरे तरीके से बिगड़ सकती है. चलिए जानते हैं विस्तार से.
तली-भुनी चीजें
बारिश के इन दिनों में आपको भूलकर भी तली भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको उस तरह की चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए जो काफी ज्यादा ऑयली हों. आपकी जानकारी के लिए बता दें बारिश के दिनों में हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम वैसे भी काफी स्लो काम करता है जिस वजह से ऑयली चीजों या फिर तले-भुने चीजों के सेवन से आपको एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?
ये भी पढ़ें: Health Tips: इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं भिंडी, साइड इफेक्ट जानकर घूम जाएगा दिमाग
लंबे समय से कटे हुए फल और सलाद
बारिश के इन दिनों में आपको गलती से भी कटे हुए फलों और सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए. जब आप लंबे समय से कटे हुए फलों का सेवन करते हैं तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया आपके सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. इन चीजों के सेवन से कई बार आपको पेट में तेज दर्द की समस्या तो हो ही सकती है बल्कि साथ ही फूड पोइज़निंग भी हो सकती है.
मशरूम का सेवन हानिकारक
बारिश के इन दिनों में आपको गलती से भी मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि मशरूम दखने में फ्रेश लगता है लेकिन अंदर से सड़ चूका होता है या फिर उसमें फंगस लग चुका होता है. बारिश के दिनों में मशरूम के सेवन से आपको फूड पॉइजनिंग तक की समस्या हो सकती है.
स्ट्रीट फूड भी खतरनाक
अगर आप स्ट्रीट फूड के शौक़ीन हैं तो आपको जितनी जल्दी हो सके अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए. बारिश के दिनों में स्ट्रीट फूड्स का सेवन आपके लिए काफी ज्यादा हानिकारक और खतरनाक हो सकता है. बारिश के दिनों में सड़क किनारे मिलने वाली चीजें इन्फेक्टेड हो सकती है.
ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या होगा जब आप डिनर के बाद खाना शुरू कर देंगे सौंफ? जानें फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










