Money Plant Summer Care Tips: कड़ी धूप में सूख रहा है मनी प्लांट? गर्मी से बचाने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

Updated:
विज्ञापन
Money plant

Money plant ( AI generated image)

Money Plant Summer Care Tips : मनी प्लांट के रख रखाव में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है इस वजह से कई लोग इस पौधे को लगाते हैं. मनी प्लांट का एक महत्व वास्तु में भी छिपा है. अगर गर्मी में तेज धूप के कारण मनी प्लांट का पौधा मुरझा रहा है तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन

Money Plant Summer Care Tips: गर्मी का असर पेड़ पौधों पर भी काफी पड़ता है और इस मौसम में पौधों की खास देखभाल करनी पड़ती है नहीं तो ये मुरझा के सूख जाते हैं. कई लोग गार्डेनिंग का शौक रखते हैं और मनी प्लांट को जरूर लगाते हैं. मनी प्लांट के रख रखाव में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है इस वजह से कई लोग इस पौधे को लगाते हैं. मनी प्लांट का एक महत्व वास्तु में भी छिपा है. वास्तु शास्त्र में इस पौधे को बहुत शुभ माना जाता है. अगर गर्मी में तेज धूप के कारण मनी प्लांट का पौधा मुरझा रहा है तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. आइए जानते हैं मनी प्लांट की देखभाल के लिए जरूरी बातें. 

पानी की मात्रा हो सही

पानी की कमी पौधे के मुरझाने का एक अहम कारण है. मगर ज्यादा पानी भी पौधे को नुकसान पहुंचाता है. पौधे में सुबह में पानी डालें और जब मिट्टी सूख जाए तब फिर से पानी को डाल दें. कई लोग ग्लास जार में पानी डालकर भी मनी प्लांट को रखते हैं. आपको हर 7-10 दिन में इसका पानी बदलना चाहिए. 

सही गमले को चुनें

अक्सर पौधे के सूखने का कारण गलत गमला भी होता है. गमले के साइज पर भी ध्यान दें. अगर आप पौधे को बड़ा रखना चाहते हैं तो आप बड़े गमले का इस्तेमाल कर सकते हैं. बालकनी में अगर आप हैंगिंग प्लांट के जैसे रखना चाहते हैं तो उसी अनुसार गमले का चुनाव करें. गमले में छेद होना चाहिए ताकि पानी आसानी से बाहर आ सके. अगर पानी ठीक तरीके से निकल नहीं पाएगा तो नमी के कारण जड़ सड़ जाता है.

गार्डनिंग से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: How to get Rid of Mosquitoes: घर से दूर रहेंगे मच्छर, बस इन पौधों को रखें बालकनी में

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: मौसम का असर कहीं पौधों को कर न दे खराब, ये उपाय आएंगे काम

छंटाई पर भी ध्यान दें

मनी प्लांट को समय-समय पर छंटाई करें. आप सूखे पत्तों और तनों को पौधे से हटा दें. आप जिस तरह से पौधे को रखना चाहते हैं उसी अनुसार कटिंग करें. मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए और सुंदर लुक के लिए आप लकड़ी का सपोर्ट लगा लें. 

खाद का इस्तेमाल 

गर्मी के मौसम में ज्यादा खाद पौधे को नुकसान पहुंचा सकता है. आप महीने में एक बार जैविक खाद को जरूर डालें. 

धूप और लू से बचाएं

पौधों को धूप में रखना महत्वपूर्ण है तभी ये अच्छे से बढ़ पाते हैं. गर्मी की कड़ी धूप और लू से पौधे को नुकसान होता है. अगर आपका भी मनी प्लांट सूख रहा है और पत्तियां पीले पड़ रहे हैं तो आप धूप से बचा कर पौधे को रखें. अधिक धूप में आप छायादार जगह पर पौधे को शिफ्ट कर दें. 

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: इनडोर प्लांट की मदद से घर के लुक को करें चेंज, देखभाल करना भी है आसान

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola