How to get Rid of Mosquitoes: घर से दूर रहेंगे मच्छर, बस इन पौधों को रखें बालकनी में

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

mosquito repellent plants ( AI generated image)

How to get Rid of Mosquitoes: गर्मी के बढ़ते ही मच्छर भी बढ़ जाते हैं. ये कई तरह की बीमारी का कारण बनते हैं. कई लोग हर साल डेंगू और मलेरिया की चपेट में आ जाते हैं. कुछ पौधे मच्छरों को दूर रखने में कारगर हैं और इनको आप आसानी से बालकनी में लगा सकते हैं.

विज्ञापन

How to get Rid of Mosquitoes: ठंड जैसे ही कम हो जाती है मच्छर बढ़ने लगते हैं. गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ये मच्छर कई तरह के बीमारी का कारण बनते हैं. कई लोग हर साल डेंगू और मलेरिया की चपेट में आ जाते हैं. अक्सर लोग मच्छरों को दूर रखने के लिए बाजार में मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इन चीजों में केमिकल होता है जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक है. घर से मच्छरों को दूर रखने के लिए आप नेचुरल तरीके अपना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ पौधों के बारे में जो मच्छरों को दूर रखने में कारगर हैं और इनको आप आसानी से बालकनी में लगा सकते हैं.

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को कई तरह से महत्वपूर्ण माना जाता है. इसको हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है और इस पौधे का धार्मिक महत्व भी है. इस पौधे की मदद से आप घर से मच्छरों को दूर रख सकते हैं.

गार्डनिंग से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: मौसम का असर कहीं पौधों को कर न दे खराब, ये उपाय आएंगे काम

गेंदा का पौधा

गेंदे को फूलों को उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. इसके फूल देखने में आकर्षक होते हैं इस वजह से कई लोग इसको घर पर लगाते हैं. इस पौधे की गंध मच्छरों को दूर रखने में कारगर है.

लेमनग्रास का पौधा

मच्छरों को दूर भगाने के लिए लेमनग्रास का पौधा काफी कारगर है. मच्छरों को दूर रखने के लिए आप अपने बालकनी या घर में इस पौधे को जरूर लगाएं. इस पौधे के अन्य लाभ भी हैं.

मिंट यानी पुदीना का पौधा

गर्मी के दिनों में लोग मिंट का सेवन करते हैं. ये शरीर को ठंडक देता है. आप इसे आसानी से बालकनी में गमले में लगा सकते हैं. ये पौधा मच्छरों और अन्य कीट को भी दूर रखने में सहायक है.

लहसुन का पौधा लगाएं

लहसुन का इस्तेमाल खाने के टेस्ट को बहुत बढ़ा देता है. लहसुन का पौधा भी घर से मच्छरों को दूर रखता है. इसे भी आप घर पर जरूर लगाएं.

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: इनडोर प्लांट की मदद से घर के लुक को करें चेंज, देखभाल करना भी है आसान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola