ePaper

Modern Sanskrit Baby Names 2026: नन्हे मुन्नों के लिए लेटेस्ट संस्कृत नाम,जो मॉडर्न भी हैं और संस्कारी भी

Updated at : 09 Jan 2026 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
Modern Sanskrit Baby Names 2026: नन्हे मुन्नों के लिए लेटेस्ट संस्कृत नाम,जो मॉडर्न भी हैं और संस्कारी भी

Modern Sanskrit Baby Names 2026

Modern Sanskrit Baby Names 2026 : अपने लाडले या लाडली के लिये चुनें सबसे लेटेस्ट संस्कृत बेबी नेम. जो मॉडर्न होने के साथ ही और संस्कारी भी है.

विज्ञापन

Modern Sanskrit Baby Names 2026: नन्हे मुन्नों के आने के बाद उसके लिये बेस्ट नाम की तलाश करना पैरेंटस के लिये खुशियों का पल होता है.आज भी संस्कृत नामों की तलाश लोगों को अधिक रहती है. अगर आप भी नन्हे मुन्नों के लिए एक ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो मॉडर्न होने के साथ-साथ संस्कारी भी हो तो आप बिल्कुल परफेक्ट जगह पर है.हम आपके लिये लाये हैं सबसे लेटेस्ट संस्कृत बेबी नेम की लिस्ट जो मॉडर्न होने के साथ ही और संस्कारी भी है.

बेबी बॅाय के लिये माॅर्डन और संस्कारी नाम

आरव – शांति और मधुर ध्वनि का प्रतीक, हमेशा पसंद किया जाने वाला नाम.
वियान – सुबह की पहली किरण, नई शुरुआत का संकेत.
अद्वैत – अनोखा, जिसके जैसा कोई और न हो.
रेयांश – प्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश.
इवान – ईश्वर का अनमोल उपहार.
युवान – युवा, शक्तिशाली, भगवान शिव का एक नाम.
अयांश – माता-पिता का अंश, उजाले की किरण.
कयांश – प्रतिभाशाली, ईश्वर जैसे गुणों वाला.
धैर्य – धीरज, साहस और संयम.
वेदांत – वेदों का सार, परम ज्ञान.

बेबी गर्ल के लिये माॅर्डन और संस्कारी नाम

आद्या – पहली शक्ति, देवी दुर्गा.
अनवी – प्रकृति से जुड़ी, देवी लक्ष्मी.
शनाया – सूर्य की पहली किरण.
वान्या – ईश्वर का दयालु उपहार.
इनाया – ईश्वर की देन, देखभाल करने वाली.
मिहिका – ओस की बूंद.
सान्वी – देवी लक्ष्मी, शुभता की प्रतीक.
आरोही – संगीत का सुर, आगे बढ़ने वाली.
निवृति – परम आनंद, मुक्ति.

Also Read : Unique Modern Baby Names 2026: अपने नन्हे स्टार के लिए चुनें सबसे हटकर और यूनिक नाम

Also Read : Modern Baby Names 2026:भूल जाइये पुराने नाम,ये हैं 2026 के सबसे लेटेस्ट और मॉडर्न बेबी नेम्स की लिस्ट

Also Read : Unique Modern Hindu Baby Names: आपकी नन्ही जान के लिये सबसे स्टाइलिश और माॅर्डन हिन्दू बेबी नेम्स

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola