ePaper

Modern Sanskrit Baby Names: आपकी नन्ही परी के लिए सबसे हटके,प्यारे और अनोखे संस्कृत नाम

Updated at : 03 Jul 2025 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
Sanskrit Baby Names

Pic credits: unsplash

Modern Sanskrit Baby Names : अगर आप ढूंढ रहे हैं अपनी बेटी के लिए एक खास नाम तो ये आधुनिक संस्कृत नाम हैं बिल्कुल आपके लिए है.

विज्ञापन

Modern Sanskrit Baby Names: आज कल हर माता-पिता अपनी बेटी के लिए ऐसे नाम की तलाश में रहते हैं जो सुनने में तो खूबसूरत हो लेकिन उस नाम का अनोखा अर्थ भी हो. आजकल संस्कृत नाम फिर से चलन में आ रहे हैं.हम आपके लिए लाए हैं मॉडर्न संस्कृत बेबी नेम्स की ऐसी लिस्ट जो आपकी नन्ही परी के लिए सबसे हटके, प्यारे और अनोखे होंगे.

नन्ही परी के लिए प्यारे और अनोखे नाम

  • अहाना : जिसका अर्थ है ‘सुबह की पहली किरण या भोर. यह एक नई शुरुआत और आशा का प्रतीक है.
  • अमृता : ‘अमरता’ या ‘अमृत’. यह नाम चिरंजीवी और अनमोल जीवन को दर्शाता है.
  • अनन्या : अद्वितीय’ या ‘जिसके समान कोई न हो.यह नाम आपकी बेटी की विशिष्टता को दर्शाता है.
  • आर्या : ‘महान’, ‘सम्माननीय’ या ‘कुलीन’. एक सशक्त और गौरवपूर्ण नाम.
  • आशिमा : ‘असीम’ या ‘सीमा रहित. यह नाम अनंत संभावनाओं का प्रतीक है.
  • काव्या : ‘कविता’ या ‘काव्य’. यह नाम कला और सुंदरता को दर्शाता है.
  • कियारा : यह पूर्णतः संस्कृत नहीं है पर प्रकाश’ या ‘उज्ज्वल’ से मिलता-जुलता है. यह नाम चमक और सकारात्मकता को दर्शाता है.
  • गार्गी : एक प्रसिद्ध वैदिक विदुषी का नाम, जिसका अर्थ ‘ज्ञानवान’ या ‘प्रेरणादायक है. यह नाम बुद्धि और विद्या को दर्शाता है.
  • गिरिजा: ‘पहाड़ से जन्मी’ (देवी पार्वती का एक नाम). यह नाम दृढ़ता और शक्ति को दर्शाता है.

Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम

Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola