ePaper

Modern Baby Boy Names Hindu: मॉडर्न और ट्रेडिशनल हिंदू बेबी बॉय नामों का परफेक्ट कलेक्शन

Updated at : 07 Aug 2025 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
Modern Baby Boy Names Hindu

Modern Baby Boy Names Hindu

Modern Baby Boy Names Hindu: परंपरा और आधुनिकता का संगम.हमारे खास कलेक्शन से चुनें अपने बेटे के लिए एक खूबसूरत और अनूठा नाम.

विज्ञापन

Modern Baby Boy Names Hindu: नन्हे कदमों की आहट से जैसे ही घर में खुशियां दस्तक देने वाली होती है तभी से पैरेंटस उनके लिये प्यारे नामों की तलाश शुरु कर देते हैं.आज के मॉडर्न समय में माता-पिता ऐसा नाम चाहते हैं जो न केवल सुनने में ट्रेंडी हो बल्कि उसमें भारतीय संस्कृति की जड़ें भी गहराई से जुड़ी हों.आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ चुनिंदा हिंदू मॉडर्न बेबी बॉय नेम्स जो न सिर्फ यूनिक हैं बल्कि उनमें छिपे हैं गहरे अर्थ, आध्यात्मिकता और आज के जमाने की स्टाइलिस्ट झलक.

मॉडर्न बेबी बॉय नाम

  • आरव – शांत, बुद्धिमान
  • आयांश – ईश्वर का अंश
  • अद्विक – जो अनोखा हो, जिसका कोई दूसरा न हो
  • अथर्व – ऋग्वेद से संबंधित, विद्वान
  • विवान – जीवन देने वाला, ईश्वर का रूप
  • विहान – नई शुरुआत, प्रातः काल की पहली किरण
  • वेदांत – वेदों का सार
  • वयांश – जीवन का भाग
  • रेयांश – भगवान विष्णु का अंश
  • रुद्रांश – भगवान शिव का अंश
  • रियान – छोटा राजा
  • रणवीर – बहादुर योद्धा
  • शौर्य – वीरता, साहस
  • समर – युद्ध, संघर्ष
  • सिद्धांत – नियम, नीति
  • साईअंश – साई बाबा का अंश
  • कृदय – भगवान कृष्ण जैसा चंचल
  • किआन – ईश्वर का वरदान
  • कविष – भगवान गणेश का एक नाम
  • कृत्विक – भगवान मुरुगन का नाम

Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम

Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola