घर पर बनाएं स्वादिष्ट मटका मलाई कुल्फी, रेशू ने बताई रेसिपी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 15 Mar 2026 10:10 AM

विज्ञापन

मटका मलाई कुल्फी (इमेज- इंस्टाग्राम@mintsrecipes)

Matka Malai Kulfi: अगर आपके घर में बच्चे आइसक्रीम खाने की डिमांड करते हैं तो आप मटका मलाई कुल्फी बनाकर उन्हें स्वीट सरप्राइज दे सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मटका मलाई कुल्फी को बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Matka Malai Kulfi: गर्मियों की दोपहर हो और ठंडी-ठंडी मटका मलाई कुल्फी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. मटका मलाई कुल्फी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. गाढ़े दूध, केसर और इलायची का कॉम्बिनेशन खाने में स्वादिष्ट लगता है. मटका मलाई कुल्फी की रेसिपी को कंटेंट क्रिएटर रेशू ड्रोलिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट @mintsrecipes पर शेयर किया है. 

मटका मलाई कुल्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

• 1.5 लीटर दूध
• आधा कप काजू
• 150 ग्राम गुड़
• 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
• 1 छोटा चम्मच केसर
• कुछ कटे हुए पिस्ता और बादाम

मटका मलाई कुल्फी को कैसे तैयार करें?

  • मटका मलाई कुल्फी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में दूध को लें. दूध को आपको मीडियम लो फ्लेम पर पकाना है जब तक ये गाढ़ा न हो जाए. इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
  • जब दूध आधे से भी कम हो जाए और रबड़ी के जैसा गाढ़ा हो जाए तब आप इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर मिला दें. 
  • केसर वाला दूध बनाने के लिए आप एक कटोरे में थोड़ा दूध लेकर केसर को मिला दें. 
  • अब आप मिक्सर जार में काजू को डालें और इसका पेस्ट बना लें. काजू के पेस्ट को आप गाढ़े दूध में मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और इसे दो मिनट के लिए पका लें. 
  • गैस को बंद कर दें और बर्तन को उतार लें. फिर आप इसमें गुड़ को डाल दें. 
  • जब मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए तब मिक्सर जार में डालकर ब्लेंड कर लें जिससे ये स्मूथ हो जाए. 
  • अब आप छोटे छोटे मटके को लें. इसमें आप कुल्फी के मिश्रण को डालें. ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम को डाल दें. इसे आप ढककर फ्रिजर में 10 से 12 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें. इस तरह से आप मटका मलाई कुल्फी को घर में बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Spongy Dhokla Recipe: मिनटों में तैयार करें एकदम मुलायम और जालीदार ढोकला, जानें बनाने का तरीका  

यह भी पढ़ें: Aloo Dum Recipe: घर पर बनाएं सबकी फेवरेट आलू दम, इस तरीके से करें तैयार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola