मिट्टी का घड़ा खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें, गर्मियों में नहीं होगी परेशानी 

Updated at : 11 Mar 2026 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
matka buying tips

मटका खरदीने के टिप्स (Image: AI Generated)

5 Ways To Use Sandwich Maker: अक्सर लोग सैंडविच ग्रिल को सिर्फ ब्रेड सैंडविच बनाने के लिए ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर थोड़ा सा क्रिएटिव होकर सोचा जाए तो यही छोटा सा किचन अप्लायंस कई शानदार रेसिपी बनाने में भी काम आ सकता है. सैंडविच ग्रिल में कम तेल में खाना जल्दी और अच्छे से पक जाता है. अगर आपके किचन में भी सैंडविच ग्रिल है तो आप इसका इस्तेमाल इन 5 डिश को बनाने में कर सकते हैं. इन आसान और क्रिएटिव आइडियाज के बारे में शेफ पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है.

विज्ञापन

Matka Buying Tips: गर्मियों के मौसम में ठंडा और ताजगी भरा पानी पीने के लिए मिट्टी का घड़ा आज भी लोगों की पहली पसंद माना जाता है. मिट्टी के घड़े का पानी न केवल प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है. फ्रिज का पानी जहां कई बार गले और पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है, वहीं घड़े का पानी शरीर के लिए संतुलित और फायदेमंद होता है. हालांकि बाजार में कई तरह के घड़े मिलते हैं, लेकिन सही घड़ा चुनना बेहद जरूरी है. इसलिए मिट्टी का घड़ा खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, मजबूती और साफ-सफाई जैसी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

मिट्टी की गुणवत्ता जरूर देखें

घड़ा खरीदते समय सबसे पहले उसकी मिट्टी की गुणवत्ता पर ध्यान दें. अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी से बना घड़ा मजबूत होता है और जल्दी टूटता नहीं है. घड़े की सतह चिकनी और बिना दरार के होनी चाहिए.

दरार या लीकेज न हो

घड़ा खरीदते समय ध्यान रखें कि उसमें कहीं भी दरार या छेद न हो. कई बार छोटी-सी दरार भी बाद में पानी रिसने का कारण बन सकती है. इसलिए खरीदने से पहले घड़े को अच्छी तरह जांच लें.

घड़े की मोटाई सही हो

घड़ा बहुत पतला या बहुत मोटा नहीं होना चाहिए. सही मोटाई वाला घड़ा पानी को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करता है और जल्दी खराब भी नहीं होता.

आवाज से करें पहचान

घड़े को हल्के से थपथपाकर उसकी आवाज सुनें. अगर साफ और खनखनाती आवाज आती है तो समझिए कि घड़ा अच्छी तरह पकाया गया है और मजबूत है.

साफ-सफाई का ध्यान रखें

घड़ा अंदर से साफ और बिना गंध वाला होना चाहिए. कई बार सही तरीके से साफ न किए गए घड़ों में मिट्टी की तेज गंध रहती है, जो पानी के स्वाद को खराब कर सकती है.

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola