Masoor Dal Tadka: अब सब्जी की टेंशन छोड़े, बनाएं मसूर दाल का तड़का, जानें रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
tadka recipe

tadka recipe (AI image)

Masoor Dal Tadka: जब घर में सब्जी न हो और गरम चावल तैयार हों, ऐसे में आप घर पर आसानी से कुछ सामग्री और थोड़ी मेहनत करके मूंग दाल तड़का तैयार कर सकते हैं. आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Masoor Dal Tadka: घर में कई बार चावल बनाने के बाद ध्यान आता है कि सब्जी में क्या बनाया जाए? ऐसे में हम नहीं समझ पाते है की ऐसा क्या बनाए जो जल्दी बनने के साथ टेस्टी और हेल्दी भी रहें. आज हम आपको इस लेख के माध्यम से घर पर आसानी से मसूर दाल का तड़का बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. इस दाल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में. 

मसूर दाल तड़का बनाने के लिए सामग्री 

  • मसूर दाल – 1 कप
  • पानी – 3 कप
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • घी या तेल – 2 चम्मच 
  • हींग – 1 चुटकी
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • लहसुन – 4-5 कलियां (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ता – गार्निश के लिए

यह भी पढ़ें: Mango Rabdi Recipe: सास और बहु के रिश्ते में ला देगी मिठास, एक बार जरूर ट्राई करें आम की ये खास रेसिपी

मसूर दाल तड़का बनाने की विधि 

  • तड़का बनाने के लिए आप सबसे पहले मसूर दाल को अच्छे से धोकर 15-20 मिनट भिगो दें. 
  • अब प्रेशर कुकर में दाल, हल्दी, नमक और पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं. 
  • इसे आप ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ दें. 
  • अब एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें, उसमें हींग और जीरा डालें. 
  • जीरा जब चटकने लगे तो लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालें भूनें. फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनते रहें. 
  • अब इसमें टमाटर डालकर नरम होने तक अच्छे से पकाएं, इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और उबली हुई दाल को तड़के में मिलाएं. 
  • तड़के में आप अपने हिसाब से पानी डालें और 5-7 मिनट धीमी आंच पर उबालें. सजाने के लिए आप इसके ऊपर से हरा धनिया डालें. 
  • तैयार हुए मसूर दाल तड़का को गरमा गरम चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: स्वाद का लगेगा चटकारा, जब खाएंगे मूंग दाल का तड़का

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola