ePaper

Masala Macaroni Recipe: 10 मिनट में बनाएं मसालेदार इंडियन-स्टाइल मैकरोनी

Updated at : 21 May 2025 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
Masala Macaroni Recipe: 10 मिनट में बनाएं मसालेदार इंडियन-स्टाइल मैकरोनी

Masala Macaroni Recipe: अगर आपको चटपटा और झटपट बनने वाला खाना पसंद है तो ये मसाला मैकरोनी रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन

Masala Macaroni Recipe: अगर आप भी कुछ झटपट, टेस्टी और देसी ट्विस्ट वाली डिश की तलाश में हैं तो मसाला मैकरोनी रेसिपी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इस इंडियन-स्टाइल मैकरोनी में भरपूर मसाले, सब्जियां और स्वाद होता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है. सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली यह रेसिपी सुबह के नाश्ते, शाम के स्नैक या टिफिन के लिए एकदम बेस्ट है.

सामग्री

  • 1 कप मैकरोनी (उबली हुई)
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 प्याज़ (बारीक कटा)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा)
  • 1/2 शिमला मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 टेबलस्पून टमाटर सॉस (अगर चाहें)
  • थोड़ा हरा धनिया (गार्निश के लिए)

बनाने का तरीका

  • मैकरोनी उबालें : पहले मैकरोनी को नमक वाले पानी में 5-6 मिनट तक उबालें.फिर पानी निकालकर ठंडे पानी से धो लें और एक तरफ रख दें.
  • तड़का बनाएं : एक पैन में तेल गरम करें. उसमें जीरा डालें.फिर प्याज और हरी मिर्च डालें. सुनहरा होने तक भूनें. अब टमाटर और शिमला मिर्च डालें और 2 से 3 मिनट पकाएं.
  • मसाले डालें : अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. अगर चाहें तो थोड़ा टमाटर सॉस भी डाल सकते हैं.
  • मैकरोनी मिलाएं :अब उबली हुई मैकरोनी डालें और सब कुछ अच्छे से मिलाएं. 2 मिनट पकाएं ताकि मसाले अच्छे से लग जाएं.
  • सर्व करें : ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा गरम परोसें.

Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola