बच्चों के रोज के टिफिन को बनाएं स्पेशल, ट्राई करें ये 5 रेसिपीज

Updated at : 18 Mar 2026 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
Kids Tiffin Recipes Ideas

बच्चों के लिए टिफिन आइडियाज (AI generated image)

Kids Tiffin Recipes Ideas: क्या आपके भी बच्चे टिफिन में रोज कुछ नया बनाने की फरमाइश करते हैं? तो आप इस आर्टिकल से बच्चों के लिए कुछ टेस्टी टिफिन बनाने के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Kids Tiffin Recipes Ideas: बच्चों के टिफिन के लिए रोज कुछ नया और जल्दी बनने वाला खाना तैयार करना जरूरी होता है. बच्चे अक्सर एक ही तरह का खाना बार-बार खाने से बोर हो जाते हैं, जिससे वे अपने टिफिन बिना खाए वापस ले आते हैं. इसलिए उनके टिफिन में कुछ मजेदार डिश तैयार पड़ता है. ऐसे में अगर आप बच्चों को पसंद आने वाले टिफिन आइडियाज ढूंढ रहे हैं, तो यहां कुछ टेस्टी रेसिपीज दी गई हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. 

वेज सैंडविच

वेज सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें और इस पर बटर या हरी चटनी अच्छी तरह से लगाएं. अब खीरा, टमाटर और उबले हुए आलू को पतले स्लाइस में काट लें. फिर एक ब्रेड पर इन सभी सब्जियों को अच्छे से रखें और ऊपर से हल्का नमक, काली मिर्च या चाट मसाला छिड़कें. अब दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर करें. चाहें इसे सैंडविच मेकर या तवे पर हल्का टोस्ट कर लें. तैयार सैंडविच को काटकर टिफिन में रखें. 

फ्रूट सलाद

फ्रूट सलाद बनाने के लिए सेब, केला, पपीता, अंगूर या अपनी पसंद के और भी फ्रूट को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे एक बाउल में डालें और इसमें थोड़ा शहद या चाट मसाला मिलाएं.  सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं और तुरंत टिफिन में पैक करें. 

सूजी उपमा

सूजी उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें.  उसमें सरसों के दाने डालें और चटकने दें. फिर हरी मिर्च, कटा हुआ प्याज और अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर और बीन्स डालकर 2-3 मिनट तक भूनें. अब इसमें पानी और नमक डालकर उबाल आने दें. जब पानी उबलने लगे, तब धीरे-धीरे सूजी डालें और लगातार चलाते रहें. इसे धीमी आंच पर पकाएं जब तक उपमा गाढ़ा न हो जाए. अब आप इसे बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं. 

रोटी पिज्जा 

रोटी पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले रोटी लें और उस पर टमाटर सॉस अच्छी तरह फैलाएं. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च डालें. ऊपर से थोड़ा नमक, चिली फ्लेक्स और कद्दूकस किया हुआ चीज डालें. अब इसे तवे पर धीमी आंच पर रखें और ढककर 2-3 मिनट पकाएं, जब तक चीज अच्छे से पिघल न जाए. तैयार रोटी पिज्जा को टुकड़ों में काटकर टिफिन में रखें.

पोहा 

पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें और कुछ मिनट के लिए रख दें. अब कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें सरसों के दाने डालें. फिर करी पत्ता, हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज डालकर हल्का भूनें. अब इसमें हल्दी और नमक डालें और फिर भीगा हुआ पोहा डालकर अच्छे से मिलाएं. 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. अंत में चाहें तो नींबू का रस और हरा धनिया डालकर टिफिन के लिए तैयार करें. 

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola