Masala Milk Recipe: त्योहारों और मेहमानों के लिए बनाएं, स्वाद और सुगंध से भरपूर मसाला दूध रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
masala milk

masala milk ( AI Image)

Masala Milk Recipe: दूध से अगर आप कुछ अलग और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं तो आप मसाला दूध को बना सकते हैं. इस ड्रिंक को आप आसानी से बना सकते हैं और इसका स्वाद ऐसा है कि आप इसे बार बार बनाएंगे.

विज्ञापन

Masala Milk Recipe: दूध एक ऐसी चीज है जिससे कई चीजों को तैयार किया जाता है. इससे कई तरह की मिठाई को बनाया जाता है. लेकिन, क्या आप ने कभी मसाला दूध को ट्राई किया है? ये रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे बनाने के लिए कुछ मेवे और मसालों का इस्तेमाल होता है जिससे इसका स्वाद लाजवाब होता है. इसका सेवन सर्दियों के मौसम में आमतौर पर किया जाता है. आप इसे ठंडा कर के भी एंजॉय कर सकते हैं. आप इसे खास मौके जैसे त्योहारों पर और मेहमानों के लिए बना सकते हैं. इस रेसिपी को आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी. 

मसाला दूध के लिए सामग्री

  • फुल क्रीम दूध- आधा लीटर
  • बादाम – 8-10 
  • काजू – 6-8
  • पिस्ता -8-10
  • केसर- 6-7 धागे
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काली मिर्च का पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चुटकीभर 
  • चीनी- स्वादानुसार

यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

मसाला दूध बनाने की विधि (Masala Milk Recipe)

  • मसाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप काजू, बादाम, और पिस्ता को डालकर रोस्ट कर लें. जब ये हल्के से रोस्ट हो जाए तब आप इसको निकाल कर रख लें.
  • अब मिक्सर जार में सभी चीजों को डालें और इसमें, हल्दी पाउडर, काली मिर्च का पाउडर, केसर और इलायची पाउडर को मिक्स करें. इन सभी चीजों को अच्छे से पीस कर दरदरा पाउडर बना लें. 
  • अब दूध को उबालें. इसे थोड़ी देर तक उबाल लें जिससे ये गाढ़ा हो जाए. अब आप इसमें तैयार किए हुए पाउडर को मिला दें. इसे चलाते रहें. इसमें आप स्वादानुसार चीनी को भी मिक्स कर दें. जब ये थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब आप इसे ग्लास में निकाल कर रख दें और इसका सेवन करें. आप इसमें एक चुटकी जायफल का पाउडर भी डाल सकते हैं.
  • आप इसे ठंडा भी एंजॉय कर सकते हैं. दूध को ठंडा होने दें और फिर फ्रिज में कुछ घंटे स्टोर करें. इसके बाद ग्लास में डालकर ठंडा सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola