Fafda Recipe: घर पर बनाएं मार्केट जैसा क्रिस्पी फाफड़ा, स्वाद ऐसा कि हर किसी को आएगा पसंद
Published by : Priya Gupta Updated At : 02 Oct 2025 12:32 PM
Fafda Recipe (AI image)
Fafda Recipe: मार्केट से फाफड़े लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इस आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी को फॉलो करके आप घर पर ही मार्केट जैसा फाफड़ा रेडी कर सकते हैं.
Fafda Recipe: गुजराती खाने की बात करें तो ढोकला, थेपला और भी कई सारी चीजें बहुत पसंद की जाती हैं. ऐसे ही फाफड़ा भी गुजरात का एक फेमस डिश है. ये क्रिस्पी, स्वादिष्ट और हल्का होता है, जिसे हर कोई बहुत पसंद करता है. इसे बनाने में आपको ज्यादा सामग्री और ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में आपको फाफड़ा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर आसानी से बना सकते हैं. इसे आप शाम में चाय के साथ या मेहमानों को स्नैक्स के रूप में सर्व कर सकते हैं. तो चलिए इस रेसिपी को फॉलो करके घर पर बिल्कुल मार्केट स्टाइल फाफड़ा तैयार करने का तरीका जानते हैं.
फाफड़ा बनाने के लिए सामग्री (Fafda Recipe In Hindi)
- बेसन – 2 कप
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
- पानी – आवश्यकतानुसार
- तेल – तलने के लिए
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 1 चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि
यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई
फाफड़ा बनाने की विधि (How To Make Fafda At Home)
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, नमक, अजवाइन, हिंग और नमक डालकर मिक्स कर लें.
- फिर इसमें 1 चम्मच तेल देकर मिलाएं, उसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें.
- आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलन की मदद से लंबे आकार में बेल लें.
- अब कढ़ाई में तेल गरम करके इसे छानकर टिशू पेपर में निकाल लें.
- तैयार हुए फाफड़ा को हरी या टमाटर की चटनी के साथ शाम में स्नैक्स सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी
यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe: चटपटे स्वाद और हल्की भूख के लिए बेस्ट है ये साबूदाना भेल, जानें विधि
यह भी पढ़ें- Kulcha Recipe: पंजाबी फूड का मजा अब घर में, ढाबा स्टाइल में बनाएं मशहूर कुलचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










