Homemade Garam Masala: डिश में भरें खुशबू और स्वाद, बनाएं होममेड गरम मसाला

Garam Masala Recipe ( AI Image)
Homemade Garam Masala: अगर आप मार्केट में मिलने वाले मसाले का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप घर पर ही गरम मसाले को बना सकते हैं.
Homemade Garam Masala: मसालों का इस्तेमाल घरों में बहुत आम है. इससे खाने में स्वाद आता है. किसी भी खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए गरम मसाले का इस्तेमाल होता है. अगर आप मार्केट में मिलने वाले मसाले का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप घर पर ही गरम मसाले को बना सकते हैं. जब आप खुद से घर में होममेड गरम मसाला तैयार करते हैं, तो हर दाल और सब्जी में एक अलग ही गहराई और डिश एक बेहतरीन खुशबू भर जाती है. घर का गरम मसाला तैयार करना बहुत आसान है, और इसका स्वाद बाजार के मसालों से कहीं ज्यादा प्राकृतिक और मजबूत होता है. इसमें धनिया, जीरा, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग और इलायची जैसी ताजी सामग्री इस्तेमाल होती है, जिससे हर डिश में एक परफेक्ट बैलेंस और मसालेदार खुशबू आती है. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
होममेड गरम मसाला के लिए सामग्री
- 2 टेबलस्पून धनिया के बीज
- 1 टेबलस्पून जीरा के बीज
- 1 टेबलस्पून काली मिर्च के दाने
- 5-6 लौंग
- 2-3 दालचीनी स्टिक
- 3-4 इलायची 2 बड़ी इलायची
- आधा चम्मच जायफल पाउडर
- आधा चम्मच सौंफ
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: खड़े मसालों की खुशबू और स्वाद को लंबे टाइम तक रखें बरकरार, अपनाएं ये टिप्स
होममेड गरम मसाला बनाने की विधि
- होममेड गरम मसाला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें और उसमें धनिया, जीरा, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और सौंफ डालकर हल्का सा रोस्ट कर लें. इस बात का ध्यान कि मसाले जलें नहीं, बस हल्का खुशबू आने लगे.
- अब आप मसालों को ठंडा होने के लिए रख दें.
- जब मसाले ठंडा हो जाए तब आप इसे मसाला ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बना लें. मसाले को अच्छे से बारीक पाउडर बना लें. इसे एक साफ और सूखे एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें. आपका घर का ताजा और सुगंधित गरम मसाला तैयार है.
यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी
यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










