ePaper

Make Holi Colors At Home: होली में डबल होगी मस्ती जब आप घर में तैयार करेंगे रंग

Updated at : 26 Feb 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
Holi Tricks and Tips

Holi Tricks and Tips

Make Holi Colors At Home : इस होली पर रंगों की किट खुद तैयार करें और त्योहार की खुशी को बेमिसाल बनाएं.

विज्ञापन

Make Holi Colors At Home: होली का त्योहार रंगों,मस्ती और खुशियों से भरपूर होता है लेकिन इस साल होली को और भी खास और सुरक्षित बनाना चाहते हैं तो आप घर पर ही प्राकृतिक और सुरक्षित रंग तैयार करें. केमिकल वाले रंगों से बचकर आप न केवल अपनी त्वचा को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि इस होली को और भी मजेदार बना सकते हैं. घर पर तैयार किए गए रंग न सिर्फ पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं बल्कि इनसे खेलने से मस्ती भी दोगुनी हो जाती है. तो इस होली पर रंगों की किट खुद तैयार करें और त्योहार की खुशी को बेमिसाल बनाएं.

घर में ऐसे तैयार करें रंग

  • गुलाबी रंग: गुलाब के फूलों को पानी में उबालकर उनका रंग निकालें और इस रंग को अरारोट में मिलाएं. इस मिश्रण से आप गुलाबी रंग तैयार कर सकते हैं जो स्किन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होता है.
  • पीला रंग: पीले रंग के लिए गेंदे के फूल और हल्दी का उपयोग करें. गेंदे के फूलों को उबालकर उसका रंग निकालें और फिर उसमें हल्दी मिलाकर अरारोट में मिला लें. यह रंग न केवल प्राकृतिक होता है बल्कि स्किन के लिए भी बेहद सौम्य होता है.
  • नीला रंग: नीले रंग के लिए नील के फूलों का उपयोग करें. इन फूलों को उबालकर उनका रंग निकालें और चाहें तो अलसी का तेल मिलाकर इस रंग को गहरा बना सकते हैं. यह रंग भी सुरक्षित और सुंदर होता है.
  • लाल रंग: लाल रंग के लिए आप लाल गुलाब के फूल या बीटरूट का उपयोग कर सकते हैं. बीटरूट को घिसकर उसका पानी निकालें और अरारोट मिलाकर एक बेहतरीन लाल रंग तैयार करें.
  • हरा रंग : हरा रंग बनाने के लिए हरे पत्ते बेहद प्रभावी हो सकते हैं जिनमें पालक का पत्ता प्रमुख है. आप पालक के पत्तों को उबालकर या उनका जूस निकालकर अरारोट में मिला सकते हैं और फिर इसे सुखा लें. इस प्रक्रिया के बाद आपका हरा रंग तैयार हो जाएगा. इसके अलावा सभी रंगों में ताजगी और खुशबू जोड़ने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें.

Also Read : Vidur Niti: विदुर के अनुसार,एक ही गुण बनाता है आपको हर काम में सफल और दिलाता है दौलत और शोहरत

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola