ePaper

Moong Dal Tadka: लंच या डिनर में बनाएं हरी मूंग दाल तड़का, स्वाद जो दिल को भा जाए

Updated at : 06 Sep 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
moong dal tadka

Green moong dal tadka (AI Image)

Moong Dal Tadka: हरी मूंग दाल तड़का को आप जरूर ट्राई करें. ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. लंच या डिनर के लिए आप इस रेसिपी को जरूर बनाएं. इसका स्वाद चखने के बाद सभी आपकी तारीफ करेंगे.

विज्ञापन

Moong Dal Tadka: खाने में दाल का अपना अलग ही महत्व है. इसका सेवन लगभग रोजाना होता है. घर की थाली में दाल परोसी जाती है और इसमें भी मूंग दाल तड़का का स्वाद कुछ खास ही होता है. इसे आप रोटी या चावल के साथ ले सकते हैं. हरी मूंग दाल तड़का को आप घर पर आसानी से इस रेसिपी के जरिए बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से हरी मूंग दाल तड़का बनाने की विधि.

हरी मूंग दाल तड़का बनाने के लिए सामग्री 

  • हरी मूंग दाल- 1 कप
  • पानी- 3 कप
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी या तेल- 2 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 2 कटी हुई
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

हरी मूंग दाल तड़का बनाने की विधि (Moong Dal Tadka Recipe)

  •  हरी मूंग दाल को धोकर 15 मिनट के लिए भिगो दें. फिर कुकर में दाल, हल्दी और पानी डालकर 3 सीटी आने तक पका लें. अब एक कड़ाही में घी या तेल को गर्म करें. अब आप इसमें जीरा और हींग डालें. अब प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक इसे फ्राई करें.
  • अब आप इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें. अब आप इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए.
  • अब इस मिश्रण में आप उबली हुई दाल को डालें और थोड़ी देर तक आप मध्यम आंच पर पकाएं इसमें आप नमक और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • अब आप इसके ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. दाल में ज्यादा स्वाद बढ़ाने के लिए आप अलग से लहसुन और लाल मिर्च का घी वाला तड़का भी डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Chana Dal Barfi: स्पेशल ओकेजन पर ट्राई करें चना दाल बर्फी, आसान विधि से बनाएं

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola