Besan Paneer Chilla Recipe: मिक्स वेजिटेबल्स के साथ बनाएं बेसन पनीर चीला, स्वाद ऐसा कि सब करेंगे तारीफ 

Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Sep 2025 12:08 PM

विज्ञापन

Besan Paneer Chilla Recipe (AI image)

Besan Paneer Chilla Recipe: प्रोटीन से भरपूर पनीर और रंग-बिरंगे मिक्स वेजिटेबल्स से बना ये बेसन पनीर चीला नाश्ते और टिफिन के लिए परफेक्ट है. इसे बनाने के लिए इस आर्टिकल में बताई गई रेसिपी को फॉलो करें.

विज्ञापन

Besan Paneer Chilla Recipe: अगर आप अपने नाश्ते या हल्के स्नैक को हेल्दी और टेस्टी दोनों बनाना चाहते हैं, तो ये बेसन पनीर चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसमें डाले गए मिक्स वेजिटेबल्स इसे और भी स्वादिष्ट बनाते हैं. रोजाना वही, सिंपल चीला खाने से कभी-कभी मन भर जाता है, लेकिन यह रेसिपी हल्की, कुरकुरी और फ्लेवरफुल होती है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आएगी. इसके अलावा, इसे आप अपने नाश्ते में और टिफिन के लिए चुन सकते हैं. तो आइए इस बार कुछ हटके सब्जियों, पनीर और बेसन के साथ चीला बनाने के बारे में जानते हैं, जिसे आप सबको खिलाकर तारीफें बटोर सकते है. 

बेसन पनीर चीला बनाने के लिए सामग्री 

  • बेसन – 1 कप
  • पनीर – 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर – 1 (कद्दूकस किया हुआ)
  • शिमला मिर्च – ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • हरी मटर – ¼ कप (उबली हुई)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – 1-2 चम्मच (चिल्ला सेकने के लिए)

यह भी पढ़ें: Chilla Recipe: टिफिन और ब्रेकफास्ट दोनों के लिए बेस्ट है ये मुरमुरा चिल्ला रेसिपी

यह भी पढ़ें: Chilla Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों का फेवरेट, पोहे से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चिल्ला

बेसन पनीर चीला बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में बेसन, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें. फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. 
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब नॉन-स्टिक तवा गैस में गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं. 
  • तैयार हुए मिश्रण को एक चम्मच लेकर तवे पर अच्छे से फैलाएं. इसे आप मध्यम आंच पर 2-3 मिनट पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ से अच्छे से पकाएं. 
  • अब आपका गरमा-गरम बेसन-पनीर चिल्ला बनकर तैयार है, इसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोसें और स्वाद का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

यह भी पढ़ें: Potato Chips: अब बच्चों को बाहर के चिप्स से बचाएं, बनाएं टेस्टी होममेड आलू चिप्स

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola