Chilla Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों का फेवरेट, पोहे से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चिल्ला

Updated:
विज्ञापन
poha chiila

poha chiila (ai image)

Chilla Recipe: पोहे को हम आमतौर पर नाश्ते में खाते है, लेकिन क्या आप जानते है इसे स्वाद और हेल्दी चिल्ला बनाया जा सकता है. तो आइए जानते है इस आर्टिकल में इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

विज्ञापन

Chilla Recipe: पोहे को लगभग हर घर में नाश्ते के रूप में खाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोहे से स्वादिष्ट और हेल्दी चिल्ला भी आसानी से घर पर बनाया जा सकता है? पोहे का चिल्ला झटपट बनने वाला, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर नाश्ता है, जो पोहा और बेसन के मिश्रण से तैयार किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वाद से भरा खाना चाहते है, तो आज हम आपको घर में पोहा चिल्ला बनाने के बारे में बताने जा रहें है. 

पोहा चिल्ला बनाने की सामग्री 

  • मोटा पोहा (चूड़ा) – 1 कप 
  • बेसन – आधा कप 
  • हल्दी – एक चम्मच 
  • नमक – स्वाद अनुसार 
  • प्यार, टमाटर और हरी मिर्च – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा पाउडर – 1 चम्मच 
  • तेल – आवश्यकतानुसार 

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

यह भी पढ़ें: Chowmein Recipe: अब रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपके घर में, जानिए बाजार जैसा चाउमीन बनाने की विधि

पोहा चिल्ला बनाने की विधि 

  • सबसे पहले पोहा को पानी में कुछ देर भिगो दें. फिर उसे छानकर निकाल दें. 
  • अब मिक्सर में भीगा हुआ पोहा, बेसन, दही और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • फिर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें.
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर थोड़ा गाढ़ा घोल बना लें. 
  • अब गैस में नॉनस्टिक तवा गरम करें और थोड़ा तेल डालें.
  • चिल्ला के बैटर को गरम तवे पर डालें और चम्मच से चारों तरफ फैलाएं. धीमी आंच पर दोनों तरफ से इसे सुनहरा होने तक पकाएं.
  • टेस्टी और हेल्दी चिल्ला बनकर तैयार करें, इसे चटनी या सब्जी के साथ गरमागरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola