Mahashivratri Saree Designs: महाशिवरात्रि पर पहनें ऐसी साड़ी, दिखेंगी बला की खूबसूरत
Published by : Pushpanjali Updated At : 25 Feb 2025 4:57 PM
Mahashivratri Saree Designs
Mahashivratri Saree Designs: अगर आपने अब तक अपने महाशिवरात्रि का लुक डिसाइड नहीं किया है तो ये हैं आपके लिए कुछ खूबसूरत साड़ी आइडियाज.
Mahashivratri Saree Designs: कल महाशिवरात्रि का पावन पर्व है, इस पर्व में औरतें खूब बढ़ चढ़कर श्रृंगार करती हैं. ऐसे में अगर आप ने अब तक अपने लिए साड़ी डिसाइड नहीं की है तो ये हैं आपके लिए कुछ लास्ट मिनट साड़ी आइडियाज जिनमें आप सबसे हटके और काफी एलीगेंट लगेंगी.
बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी हमारे देश की शान है, चाहे शादी हो या कोई त्योहार यह भारतीय नारियों की पहली पसंद है. ऐसे में आप किसी भी ब्राइट कलर की बनारसी साड़ी पहन सकती हैं और इसे अपने मनपसंद गहनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं, इससे आपको काफ़ी क्लासी लुक मिलेगा.
सिल्क साड़ी

सिल्क की साड़ियां किसी भी प्रसंग में आपके लुक पर चार चांद लगा देती हैं, ऐसे में आप इस महाशिवरात्रि भागलपुरी, या तस्सर सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं. इसके साथ मिनिमल मेकअप आपके लुक को खूब कॉम्प्लिमेंट करेगा.
कॉटन साड़ी

कॉटन साड़ियां यूं तो दिखने में काफी सिंपल होती हैं लेकिन अगर आप इसके साथ सही एक्सेसरिज पहनें तो आप एक अच्छा लुक क्रिएट कर सकती हैं. साथ ही इसका एक और फायदा है कि आप व्रत के दौरान कॉटन की साड़ी में काफी कम्फर्टेबल महसूस करेंगी.
फ्लोरल साड़ी

फ्लोरल साड़ियां इन दिनों काफ़ी फैशन में हैं, ऐसे में आप महाशिवरात्रि के लिए अपने पसंदीदा कलर की फ्लोरल साड़ी पहन सकती हैं.
बांधनी साड़ी

बांधनी प्रिंट की साड़ियां पूजा पाठ में काफी पसंद की जाती है, ऐसे में आप लाल या पीले रंग की खूबसूरत बांधनी साड़ी पहन सकती हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










