Mahashivratri Rangoli Designs: खूबसूरत रंगोली के साथ महाशिवरात्रि को बनाएं खास, यहां हैं कमाल के आइडियाज

Mahashivratri Rangoli Designs: महाशिवरात्रि जल्द ही आने वाली हैं. इसे खास बनाने के लिए अपने पूजा स्थल के पास बनाएं बेहतरीन रंगोली डिजाइन.
Mahashivratri Rangoli Designs: महाशिवरात्रि जल्द ही आने वाली हैं. इस दिन सभी भक्त महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं. महाशिवरात्रि के अवसर पर घरों और मंदिरों में पूजा-पाठ की तैयारियां और साज सजावट अभी से ही शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने पूजा स्थल को अच्छी तरह से सजाना चाहती हैं जिससे महादेव प्रसन्न हो जाए और महाशिवरात्रि खास बन जाए तो आप अपने पूजा स्थल के पास महाशिवरात्रि से जुड़े बेहतरीन रंगोली डिजाइन्स बना सकती हैं. इस आर्टिकल में आप जानेंगे यूनिक महाशिवरात्रि रंगोली डिजाइन जो आपके पूजा स्थल में चार चांद लगा देंगे.

रंगोली डिजाइन में त्रिशूल और डमरु
अगर आप महादेव को प्रसन्न करना चाहती हैं तो आप रंगोली कलर से एक बड़ा राउंड शेप बनाकर उसमें त्रिशूल और डमरू बना सकती हैं. रंगोली को सुंदर दिखाने के लिए आप इसके आसपास फूल के डिजाइन बनाकर उसे अच्छी तरह से डेकोरेट कर सकती हैं.

रंगोली डिजाइन में लिखें ॐ
अगर आप चाहती हैं कि कम समय में आपकी रंगोली बन जाए तो आप राउंड शेप बना कर उसमें अच्छी तरह से आप ॐ लिख सकती हैं साथ ही अलग-अलग रंगोली कलर से उस डेकोरेट कर सकती हैं.

रंगोली डिजाइन में बनाएं शिवलिंग
महाशिवरात्रि के मौके पर अगर आप चाहती हैं कि महादेव की कृपा बनी रही हैं तो आप रंगोली में शिवलिंग बना सकती हैं. इसे आकर्षित दिखाने के लिए आप हरे रंगोली कलर से बेलपत्र भी बना सकती हैं. इस रंगोली डिजाइन की मदद से आपका पूजा स्थल और भी खूबसूरत बना सकते हैं.

रंगोली डिजाइन में बनाएं बेलपत्र
बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिये है साथ ही इसे शुभ भी माना जाता हैं. ऐसे में आप बेलपत्र का डिजाइन रंगोली में बना सकती हैं. आप चाहें तो इसके अंदर ॐ या शिवलिंग अपने हिसाब से बना सकती हैं.

रंगोली डिजाइन में बनाएं शंख
अगर आप अपनी रंगोली को यूनिक दिखाना चाहती हैं तो आप जिस जगह आपको भगवान शिव की पूजा करनी हैं वहां पर आप सफेद रंग की रंगोली कलर से बड़ा शंख बना सकती हैं. यह डिजाइन बेहद खूबसूरत और बेहतरीन दिखाई देगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










