महाशिवरात्रि पर पहनें ये खूबसूरत आउटफिट, पाएं ग्रेसफुल लुक

Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर पहनें ये खूबसूरत आउटफिट, पाएं ग्रेसफुल लुक

Mahashivratri Outfit Ideas For Women: महाशिवरात्रि त्योहार की तैयारी आपने भी शुरू कर दी होगी. इन मौके पर आप भी ऐसे आउटफिट की तलाश में हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ खूबसूरत भी लगे तो यहां कुछ आउटफिट के बारे में जान सकती हैं.

विज्ञापन

Mahashivratri Outfit Ideas For Women: महाशिवरात्रि में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. इस खास मौके कई लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं. इस अवसर पर महिलाएं ट्रेडिशनल और एथनिक कपड़े पहनती हैं. अगर आप भी महाशिवरात्रि पर पहनने के लिए आउटफिट आइडियाज ढूंढ रही हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए देखते हैं कुछ आउटफिट आइडियाज. 

साड़ी पहनें 

saree
Saree (ai image)

महाशिवरात्रि पर साड़ी का चुनाव कर सकती हैं. आप लाल, पीला या हरे रंग की कॉटन, सिल्क या बनारसी साड़ी को पहन सकती हैं. इसे आप हल्की और एलिगेंट ज्वेलरी जैसे छोटे झुमके, पतली मैचिंग चूड़ियां और सिंपल बिंदी के साथ पहन सकती हैं. बालों में आप बन बनाकर गजरा लगाकर लुक को पूरा करें. 

कुर्ता-प्लाजो सेट पहनें 

kurta with palazzo
Kurta with palazzo (ai image)

महाशिवरात्रि के मौके पर खूबसूरत कुर्ता-प्लाजो सेट पहनना एक अच्छा आइडिया है. आप हल्के रंगों जैसे सफेद, क्रीम या पेस्टल शेड्स में कॉटन का कुर्ता चुन सकती हैं. ये कुर्ता आरामदायक होता है. आप सुंदर एम्ब्रॉयडरी या प्रिंट डिजाइन वाले कुर्ता को चुनें. मैचिंग या कंट्रास्टिंग प्लाजो के साथ पहन सकते हैं. 

सूट पहनें

suit
Suit (ai image)

महाशिवरात्रि पर पहनने के लिए सूट को सेलेक्ट कर सकती हैं. इस अवसर पर आप हल्के और आरामदायक कॉटन या सिल्क के सूट को ट्राई कर सकती हैं. आप गले में सुंदर चेन पहन सकती हैं. कानों में छोटे झुमके डालकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं. 

लॉन्ग स्कर्ट और टॉप पहनें 

skirt and top
Skirt and top (ai image)

आप लॉन्ग स्कर्ट और टॉप के कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं. आप ब्राइट कलर की फ्लोई स्कर्ट के साथ सिंपल या एम्ब्रॉयडरी टॉप पहन सकती हैं. इसके साथ आप पतला सा दुपट्टा भी ले सकती हैं. ये आउटफिट आरामदायक होने के साथ-साथ खूबसूरत भी लगता है. 

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर ट्राई करें ये शानदार साड़ी डिजाइन, दिखेंगी सबसे हटके 

यह भी पढ़ें: इस महाशिवरात्रि दिखना है सुंदर और ग्रेसफुल, तो पहनें ये सूट डिजाइन 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola