ePaper

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करें यह एक काम,लग जाएगा पैसा का अंबार

Updated at : 25 Feb 2025 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025 : तो जानिए वह कौन सा खास काम है जो महाशिवरात्रि पर करके आप अपने जीवन में पैसों का अंबार लगा सकते हैं.

विज्ञापन

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण अवसर होता है. इस दिन शिवजी की विशेष पूजा और व्रत से सभी प्रकार की इच्छाओं की पूर्ति होती है. यदि आप इस महापर्व पर एक खास उपाय अपनाते हैं तो शिवजी की विशेष कृपा से आपके जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहेगी. आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक सरल और प्रभावी उपाय जिसे महाशिवरात्रि के दिन किया जाता है और जो आपके जीवन में धन का अपार प्रवाह ला सकता है. तो जानिए वह कौन सा खास काम है जो महाशिवरात्रि पर करके आप अपने जीवन में पैसों का अंबार लगा सकते हैं.

महाशिवरात्रि पर लौंग चढ़ाने का महत्व

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा चढ़ाना अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है. इस दिन शिवलिंग पर चढ़ाई गई प्रत्येक वस्तु का आशीर्वाद दोगुना होता है. लौंग अर्पित करने से भक्तों को शिव-शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है.

Also Read : Mahashivratri Belpatra Importance: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को अर्पित करें बेलपत्र, खुल जाएंगी आपकी किस्मत

शिवलिंग पर लौंग चढ़ाने का सही तरीका

महाशिवरात्रि के दिन सबसे पहले भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. फिर एक लोटे में जल भरकर उसे शिवलिंग पर अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हुए जल चढ़ाएं. इसके बाद लौंग का जोड़ा लें और उसे श्रद्धापूर्वक शिवलिंग पर अर्पित करें. पूजा की समाप्ति पर शिवलिंग के सामने एक घी का दीपक जलाएं और महादेव की विधिवत आरती करें.

Also Read : Maha Shivaratri: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न पहनें यह रंग,नहीं तो महादेव हो सकते हैं नाराज

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola