Lohri Special Dry Fruit Gajak Recipe: लोहड़ी के मौके पर ट्राई करें ड्राई फ्रूट गजक, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा बनाने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
Lohri Special Dry Fruit Gajak Recipe: लोहड़ी के मौके पर ट्राई करें ड्राई फ्रूट गजक, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा बनाने का तरीका

Lohri Special Dry Fruit Gajak Recipe: लोहड़ी के मौके पर आप भी मीठे में कुछ खास बनाना चाह रहे हैं तो ड्राई फ्रूट गजक को ट्राई कर सकते हैं. इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

विज्ञापन

Lohri Special Dry Fruit Gajak Recipe: कोई भी त्योहार मीठे के बिना अधूरा लगता है. त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आने लगते है घरों में भी मिठाई बनाने की तैयारी होने लगती है. अब कुछ दिनों में लोहड़ी का त्योहार आने वाला है. इस साल 13 जनवरी को इस त्योहार को मनाया जाएगा. अगर आप भी लोहड़ी के मौके पर मीठे में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो ड्राई फ्रूट गजक को बना सकते हैं. इसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं ड्राई फ्रूट गजक को तैयार करने का तरीका. 

ड्राई फ्रूट गजक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गुड़- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • बादाम- 10-12 (पतले कटे हुए)
  • काजू- 10-12 (कटे हुए)
  • पिस्ता- 8-10 (कटे हुए)
  • मूंगफली- आधा कप
  • किशमिश- 2 बड़े चम्मच
  • घी- 2-3 चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

ड्राई फ्रूट गजक को कैसे तैयार करें?

  • ड्राई फ्रूट गजक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें मूंगफली डालकर भूनें. इसे आप एक अलग बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें. इसके बाद आप मूंगफली का छिलका हटा लें. 
  • अब आप कड़ाही में काजू, बादाम और पिस्ता डालकर भूनें. इसे भी ठंडा कर लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. मूंगफली को आप दरदरा पीस लें. कड़ाही में घी डालें. घी में आप कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और उबलने लगे तब आप इसमें सारे ड्राई फ्रूट को मिला दें. पिसी हुई मूंगफली को भी डाल दें. इलायची पाउडर डालकर जल्दी-जल्दी अच्छे से मिक्स करें.
  • अब आप किसी प्लेट या बटर पेपर पर इस मिश्रण को डालें और बेलन की मदद से पतला बेल लें. हल्का ठंडा होने पर इसे चाकू की मदद से काट लें.
  • जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब आप इसे सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Lohri Special Til Rewari Recipe: लोहड़ी के मौके पर बनाना है टेस्टी और कुरकुरी तिल रेवड़ी, तो ट्राई करें ये सिंपल रेसिपी

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti Special Gud Malpua: इस संक्रांति चीनी नहीं गुड़ से बनाएं रसीले मालपुआ

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola