Living Room Wall Decoration Ideas: अपने लिविंग रूम को दें नया और स्टाइलिश लुक, दीवारों को सजाने के लिए ट्राई करें ये डेकोरेशन आइडियाज

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

living room wall decoration ( AI Image)

Living Room Decoration Ideas: लिविंग रूम को खूबसूरत लुक देने के लिए आप दीवारों को सुंदर से डेकोरेट कर सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ आइडियाज जिनका इस्तेमाल आप लिविंग रूम की दीवारों को सजाने के लिए कर सकते हैं.

विज्ञापन

Living Room Wall Decoration Ideas: हर किसी का सपना होता है कि घर सबसे अलग और आकर्षक दिखे और इसके लिए लोग घर को खूबसूरती से सजाते भी हैं. घर का सबसे खास हिस्सा होता है लिविंग रूम जहां मेहमान आते हैं और परिवार के लोग साथ में समय बिताते हैं. ऐसे में इस रूम की दीवारों पर सुंदर सजावट हो तो पूरे रूम का लुक ही बदल जाता है. अगर आप भी अपने लिविंग रूम को नया और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं तो आप रूम की दीवारों को डेकोरटेट करें. तो आइए जानते हैं कुछ आसान सजावट आइडियाज जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं. 

पेंटिंग से दीवार को कैसे सजाएं?

painting decoration
Painting decoration ( ai image)

रूम को आकर्षक लुक देने के लिए आप दीवार पर पेंटिंग को लगा सकते हैं. एक बड़ी और खूबसूरत पेंटिंग या फिर छोटे-छोटे फ्रेम्स की पेंटिंग को दीवार पर लगाकर आप रूम को डेकोरेट कर सकते हैं. 

मिरर डेकोरेशन कैसे करें?

mirror decoration
Mirror decoration ( ai image)

मिरर डेकोरेशन रूम की खूबसूरती को बढ़ाने का एक आसान और स्टाइलिश तरीका है. दीवारों पर अलग-अलग शेप के मिरर को आप लगा सकते हैं. आप सुंदर फ्रेम वाले मिरर को लगाएं और रूम को डेकोरेट करें. 

शेल्फ को कैसे डेकोरेट करें?

shelf decoration
Shelf decoration ( ai image)

आप दीवार पर लकड़ी या मेटल के शेल्फ लगाकर इस पर आप फोटो फ्रेम को रखें. आप आर्टिफिशियल फूल और पौधों से भी सजा सकते हैं.

लाइट्स से कैसे सजा सकते हैं?

light decoration
Light decoration ( ai image)

लाइट्स से दीवार सजाना किसी भी कमरे को खूबसूरत और आकर्षक बना देता है. आप फेयरी लाइट्स से रूम को सजा सकते हैं. पेंटिंग के चारों तरफ भी फेयरी लाइट्स को लगा सकते हैं. 

वॉल हैंगिंग से कैसे सजाएं?

wall hanging
Wall hanging ( ai image)

आप दीवार को वॉल हैंगिंग से सजा सकते हैं. अपने कमरे की थीम और रंगों के हिसाब से अलग-अलग तरह की वॉल हैंगिंग को चुन सकते हैं. आप हाथों से भी सुंदर वॉल हैंगिंग को बनाकर रूम को सजा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Kids Room Decoration Ideas: बच्चे के कमरे को बनाएं सबसे खास, रूम को डेकोरेट के लिए ट्राई करें ये आइडियाज

यह भी पढ़ें- Decor Ideas: सजाएं अपने लिविंग रूम को कुछ खास अंदाज में, मेहमान देखकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें- How To Organize Kitchen: किचन में सामान रहता है बिखरा हुआ, तो ऑर्गेनाइज करने के लिए इन टिप्स का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola