भोलेनाथ को प्रिय हैं ये पौधे, घर में लगाकर बढ़ाएं हरियाली और पॉजिटिविटी

Updated:
विज्ञापन

PC: वास्तु टिप्स (AI Generated)

Plants to Grow in Sawan: सावन में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए घर में लगाएं ये शुभ पौधे. इन पौधों को लगाने से घर में बरकत और पॉजिटिविटी बनी रहेगी.

विज्ञापन

Plants to Grow in Sawan: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस महीने में पूजा-पाठ के साथ लोग अपने घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई तरह के पौधे भी लगाते हैं. धार्मिक मान्यताओं में कुछ पौधों को बेहद शुभ माना गया है. सावन में इन पौधों को घर में लगाने से सुख-शांति बनी रहती है और घर का वातावरण भी अच्छा रहता है. 

तुलसी का पौधा (Plants to Grow in Sawan)

तुलसी का पौधा भारतीय घरों में काफी आम है. इसे धार्मिक रूप से बहुत पवित्र माना जाता है. तुलसी का संबंध मुख्य रूप से भगवान विष्णु से माना जाता है, लेकिन घर में इसका होना शुभ माना जाता है.  सावन में तुलसी का पौधा लगाकर नियमित रूप से इसकी देखभाल की जा सकती है. इस पौधे को लगाने से  घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है. 

PC: Freepik
PC: Freepik

बेलपत्र का पौधा

भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का खास महत्व है. सावन में बेल का पौधा (Plants to Grow in Sawan) लगाना भी शुभ माना जाता है. अगर आपके घर में पर्याप्त जगह है, तो आप बेल का पौधा लगा सकते हैं. इसकी देखभाल करते हुए आप सावन में भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित भी कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, बेल का संबंध भगवान शिव से माना जाता है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

शमी का पौधा

शमी का पौधा भी धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. कई जगहों पर इसे भगवान शिव से जुड़ा हुआ माना जाता है. सावन के महीने में घर में शमी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. इसे घर के बाहर या ऐसी जगह रखा जा सकता है, जहां इसे पर्याप्त धूप और हवा मिल सके. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

अपराजिता का पौधा 

नीले रंग के अपराजिता के फूल (Plants to Grow in Sawan) दिखने में जितने सुंदर होते हैं, धार्मिक दृष्टि से उतने ही पवित्र माने जाते हैं. नीले फूल भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों को बहुत पसंद हैं. सावन में इसे लगाने से घर में बरकत आती है. इसे घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. 

PC: Social Media
PC: Social Media

पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है, उसकी सही तरीके से देखभाल करना भी जरूरी है. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे पर्याप्त रोशनी और हवा मिल सके. समय-समय पर पानी दें और सूखी पत्तियों को हटाते रहें. 

यह भी पढ़ें: रोज बिना नहाए बनाते हैं खाना? जानिए इस बारे में क्या है वास्तु शास्त्र के नियम


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola