दादी-नानी के शौक से लेकर डिजिटल आर्ट तक, Gen Z को पसंद आ रही हैं ये 5 हॉबीज

Updated:
विज्ञापन

युवाओं के नए शौक, सांकेतिक फोटो

Gen Z की पसंद और लाइफस्टाइल लगातार बदल रही है. अब युवा सिर्फ डिजिटल दुनिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बर्डवॉचिंग, क्राफ्टिंग, होम बेकिंग और डिजिटल आर्ट जैसी हॉबीज को भी अपना रहे हैं. जानिए कौन-कौन से शौक इन दिनों युवाओं के बीच ट्रेंड में हैं.

विज्ञापन

Gen Z Trending Hobbies: आज की युवा पीढ़ी यानी Gen Z अपनी पसंद और लाइफस्टाइल को लेकर काफी अलग सोच रखती है. डिजिटल दुनिया के बीच पली-बढ़ी यह पीढ़ी अब सिर्फ फोन और सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहना चाहती. युवा ऐसे शौक अपना रहे हैं, जो उन्हें क्रिएटिविटी, सुकून और खुद को एक्सप्रेस करने का मौका देते हैं. खास बात यह है कि कई पुराने जमाने के शौक अब नए अंदाज में फिर से ट्रेंड में आ गए हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी इन हॉबीज को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है. आज युवा अपने शौक को सिर्फ खुद तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उसे ऑनलाइन शेयर कर एक कम्युनिटी का हिस्सा भी बन रहे हैं. आइए जानते हैं Gen Z के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे ऐसे ही कुछ ट्रेंडिंग शौक.

1. डिजिटल आर्ट और म्यूजिक प्रोडक्शन का बढ़ता क्रेज

टेक्नोलॉजी ने कला और संगीत को एक नया रूप दे दिया है. Gen Z के युवा अब डिजिटल टूल्स की मदद से अपनी क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं. कोई खुद म्यूजिक बीट्स तैयार कर रहा है तो कोई डिजिटल इलस्ट्रेशन और डिजाइन बना रहा है. सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपनी प्रतिभा को बड़ी ऑडियंस तक पहुंचाने का मौका मिल रहा है.

2. क्रोशिया और क्राफ्टिंग की हो रही वापसी

बुनाई, क्रोशिया और हैंडमेड क्राफ्ट अब सिर्फ दादी-नानी के शौक नहीं रहे. युवा इन्हें नए फैशन और स्टाइल के साथ अपना रहे हैं. खुद से बनाए कपड़े, बैग और एक्सेसरीज पहनना आज एक अलग तरह का फैशन स्टेटमेंट बन चुका है. इसके अलावा क्राफ्टिंग तनाव कम करने और नई स्किल सीखने का भी अच्छा तरीका माना जा रहा है.

3. बर्डवॉचिंग बना नया एडवेंचर

पक्षियों को देखना अब युवाओं के बीच एक रोमांचक हॉबी बन रही है. Gen Z अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को पहचानने के लिए ऐप्स और कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है. दुर्लभ पक्षियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना भी एक नया ट्रेंड बन गया है.

4. होम बेकिंग का बढ़ा चलन

फास्ट फूड के दौर में भी घर पर कुछ नया बनाने का शौक युवाओं में बढ़ रहा है. केक, ब्रेड और नई-नई रेसिपी तैयार करना और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना काफी पसंद किया जा रहा है. कई युवा हेल्दी और फ्यूजन बेकिंग को भी अपना रहे हैं.

5. पजल और गेमिंग से मिलता है रिलैक्सेशन

गेमिंग अब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि एक बड़ी ऑनलाइन कम्युनिटी बन चुका है. वहीं जिगसॉ पजल जैसे गेम युवाओं को स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक लेने और दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करते हैं. दोस्त मिलकर पजल सॉल्व करना और गेमिंग सेशन करना भी नया ट्रेंड बन रहा है.

यह भी पढ़ें: 'Delulu' से 'Sigma' तक, जंतर-मंतर से Instagram तक क्यों छाए हैं ये Gen Z Slangs? जानें इनका मतलब


विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola